ePaper

BJP Bihar का बना फेक फेसबुक पेज, प्रशांत किशोर के खिलाफ भाजपा पहुंची साइबर थाना

Updated at : 18 Jun 2025 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
bihar bjp fake id

बिहार भाजपा का फेक फेसबुक पेज (Fb)

Bihar Bjp News: बिहार भाजपा का फेक फेसबुक पेज बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाए और साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन

Bihar Bjp News: जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के खिलाफ भाजपा ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. फेसबुक पर BJP Bihar नाम से फर्जी पेज बनाने से जुड़ा मामला है. भाजपा ने प्रशांत किशोर पर इस फेक पेज को बनवाने का आरोप लगाया है.

प्रशांत किशोर पर आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सियासी फायदा लेने के लिए प्रशांत किशोर ने बीजेपी का यह फर्जी पेज बनाया है. इसका दुरुपयोग करके अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. पीके के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग बीजेपी ने की है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल खुलकर इस मुद्दे पर सामने आए हैं.

ALSO READ: Video: ‘लालू कर ही नहीं सकते अंबेडकर का अपमान…’ जदयू विधायक गोपाल मंडल याददाश्त पर ये क्या बोल गए?

साइबर सेल में की गयी शिकायत

दिलीप जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रशांत किशोर की रैली जबसे गांधी मैदान में फेल हुई तो उन्होंने और उनके लोगों ने एक नया हथकंडा अपनाया है. साइबर थाना और साइबर सेल के एसपी को लिखित शिकायत की गयी है. बताया कि बीजेपी बिहार का फर्जी पेज बनाकर गलत प्रचार चलाया जाता है. पेज पर पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर लगायी गयी है.

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर को घेरा

दिलीप जायसवाल ने कैमरे के सामने उस फेक फेसबुक पेज को दिखाते हुए कहा कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके नए प्रोपोगंडा फैलाया जा रहा है. कहा कि बीजेपी बिहार के पेज का गलत दुरुपयोग करके प्रशांत किशोर अपना प्रचार उस पेज पर कर रहे हैं. सवाल उठाया कि क्या उनका (पीके) का पेज फेल हो गया जो बीजेपी बिहार के पेज पर अपना प्रचार करने की जरुरत पड़ रही है.

18 फर्जी पेज और अकाउंट बनाए जाने का दावा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि ऐसे 18 फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं. जिसमें 4 पेज हैं और 14 अकाउंट बनाए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष ने हमला करते हुए कहा कि जहां इमानदारी की बात राजनीति में कहते हैं वहां शुरू ही ये लोग फर्जीवाड़े से कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि साइबर सेल में इसकी शिकायत की गयी है. भाजपा का पेज केवल प्रदेश अध्यक्ष या पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के ही आदेश पर बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन