Bihar Bhumi: अब अंचल कार्यालय में ऑनलाइन होगा जमीन का सारा काम, राजस्व विभाग की नयी पहल

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :18 Nov 2025 3:17 PM
विज्ञापन
Bihar Bhumi: अब अंचल कार्यालय में ऑनलाइन होगा जमीन का सारा काम, राजस्व विभाग की नयी पहल

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

Bihar Bhumi: बिहार में लोगों को अब जमीन-जायदाद से जुड़ी सभी डिजिटल सेवाएं उनके अपने अंचल कार्यालय में ही मिलेंगी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की इस नयी पहल के तहत वीएलइ काउंटर लगेंगे. यहां दाखिल-खारिज, म्यूटेशन और अन्य ऑनलाइन कार्य आसानी से पूरे हो सकेंगे.

विज्ञापन

Bihar Bhumi: बिहार में गांव के रैयतों को उनके अपने अंचल कार्यालय में ही जमीन-जायदाद संबंधी सभी ऑनलाइन सेवाएं मिलेंगी. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नयी पहल की है. सोमवार को पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजस्व सर्वे ट्रेनिंग इंस्टीट्यू्ट में सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के वीएलइ (विलेज लेवल एंटरप्रेन्योर) के लिए दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया नया प्लान

अब तक ऑनलाइन सर्विस तो थी, लेकिन लोगों को समझ नहीं आता था कि कागजात कौन से लगेंगे, कैसे अप्लाइ करना है. आवेदन रिजेक्ट होने का भय भी रहता था. इसी दिक्कत को खत्म करने के लिए विभाग ने नया प्लान बनाया है. अब अंचल कार्यालय (यानी सर्किल ऑफिस) में ही विलेज लेवल एंटरप्रोन्योर अपना काउंटर लगाकर बैठेंगे. उनके पास जाने से बीएलइ की ओर से आवेदन भरा जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अपर मुख्य सचिव ने बताया लोग किस वजह से हो रहे परेशान

जरूरी डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद और आपकी जमीन से जुड़ी लगभग सारी ऑनलाइन सर्विस, जैसे दाखिल-खारिज, म्यूटेशन, जमाबंदी सुधार, लगान रसीद, जाति- आवासीय प्रमाणपत्र का काम वहीं हो जायेगा. इस काम के लिए घर-गांव से दूर पटना या जिला मुख्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी.

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने कहा कि ऑनलाइन सर्विस होने के बावजूद लोग परेशान हैं क्योंकि उन्हें प्रोसेस समझ नहीं आता. अब वीएलइ अंचल ऑफिस में बैठकर लोगों के सलाहकार बनेंगे. वीएलइ अंचल में विभाग के रिप्रेजेंटेटिव होंगे.

इसे भी पढ़ें: 20 नवंबर को मौन उपवास रखेंगे प्रशांत किशोर, बिहार चुनाव में जमानत जब्त होने के बाद क्या-क्या बोले पीके

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन