बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 51 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Bihar Officers Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा बदलाव किया है. 51 पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसमें अपर सचिव, संयुक्‍त सचिव, अपर समाहर्ता और एसडीओ समेत कई अधिकारी शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar Officers Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के कई पदाधिकारियों का तबादला किया है. कुल 51 अधिकारियों के स्थान बदले गए हैं. इसमें अपर सचिव, संयुक्‍त सचिव, अपर समाहर्ता (ADM) और उपसचिव शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में मृणायक दास को अपर सचिव बनाया गया है. कला एवं संस्कृति विभाग में तारानंद महतो को अपर सचिव भेजा गया है. कुमार विनोद को औरंगाबाद का बंदोबस्त अधिकारी बनाया गया है. अमरेश कुमार अमर को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में संयुक्‍त सचिव नियुक्त किया गया है. आलोक कुमार, राज वर्धन और दुर्गेश कुमार को इसी कार्यालय में उपसचिव बनाया गया है.

BSSC में संयुक्‍त सचिव बने अशोक कुमार गुप्ता

मो. अतहर सुन्‍नी वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बने हैं. प्रभात चंद्र नालंदा के बंदोबस्त पदाधिकारी बनाए गए हैं. अशोक कुमार गुप्ता को बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग में संयुक्‍त सचिव बनाया गया है. बुद्ध प्रकाश को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है. जन्‍मेजय शुक्‍ला को भागलपुर का अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) नियुक्त किया गया है.

अशोक कुमार मंडल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पूर्वी चंपारण का एडीएम विभागीय जांच मो. शिबगतुल्लाह बनाए गए हैं. अशोक कुमार मंडल को पटना का अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम बनाया गया है. सुरेश प्रसाद बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग में उपसचिव बनाए गए हैं. सैयद शहजाद अहमद को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है.

अमित कुमार को कृषि विभाग में मिली जिम्मेदारी

नालंदा के वरीय उप समाहर्ता, अमित कुमार को कृषि विभाग में संयुक्‍त सचिव बनाया गया है. युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में ब्रजकिशोर लाल विशेष कार्य पदाधिकारी बने हैं. किशनगंज, नवादा, औरंगाबाद, मधुबनी, पूर्णिया, समस्तीपुर, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, कटिहार समेत कई जिलों के एसडीओ और अन्य पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. जिला भू अर्जन अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी जैसे पदों पर भी नियुक्तियां हुई हैं.

Also Read: Video: रसेल वाइपर से खिलवाड़ करना पड़ा भारी, हाथ से घुमाते वक्त सांप छूटकर गिरा, डंसने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन