Video: रसेल वाइपर से खिलवाड़ करना पड़ा भारी, हाथ से घुमाते वक्त सांप छूटकर गिरा, डसने से व्यक्ति की मौत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Jan 2026 11:58 PM
AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: पूर्णिया के कसबा प्रखंड में सांप से खिलवाड़ करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया. रसेल वाइपर के डसने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Bihar News: पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति को जहरीले रसेल वाइपर सांप से खिलवाड़ करना भारी पड़ गया. सांप के डसने से उसकी मौत हो गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
घटना बुधवार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान कसबा प्रखंड के मुर्दबाग गांव निवासी 40 वर्षीय मो. शमशेर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शमशेर ने करीब 4 फीट लंबे रसेल वाइपर सांप को पकड़ लिया था. वह सांप को दोनों हाथों से जोर-जोर से घुमा रहा था.
इस दौरान आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे रोकने की कोशिश की. लोगों ने उसे बार-बार समझाया कि यह बेहद खतरनाक है. लेकिन शमशेर ने किसी की बात नहीं मानी. वह लगातार सांप से खेलता रहा.
हाथ से छूटते ही सांप ने शमशेर को डस लिया
इसी बीच अचानक सांप उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर गया. गिरते ही रसेल वाइपर ने शमशेर को डस लिया. सांप के काटते ही वहां अफरा-तफरी मच गई. हैरानी की बात यह रही कि डसने के बाद भी शमशेर ने दोबारा सांप को पकड़ लिया.
इलाज के दौरान हुई मौत
कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. शरीर में जहर तेजी से फैलने लगा. हालत गंभीर होते देख लोगों ने आनन-फानन में उसे कसबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया. हालांकि, जहर ज्यादा फैल चुका था. इलाज के दौरान शमशेर की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव में मातम का माहौल है.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि शमशेर किस तरह सांप को हाथ में लेकर घुमा रहा है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना लापरवाही का नतीजा है. विशेषज्ञों के अनुसार, रसेल वाइपर बेहद जहरीला सांप होता है. उसके काटने से जान बचना मुश्किल हो जाता है. यह घटना लोगों के लिए चेतावनी है. थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










