बिहार के 'बापू आपके द्वार’ कैंपेन ने बनाया विश्व कीर्तिमान, लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस में हुआ दर्ज
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 Jun 2020 7:59 AM
महात्मा गांधी के आदेशों को लोकप्रिय बनाने बिहार में चलाये गये सबसे बड़े कैंपेन चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के तहत ‘बापू आपके द्वार’ को लिम्का बुक ऑफ रिकाड्स का सम्मान दिया गया है.
पटना : महात्मा गांधी के आदेशों को लोकप्रिय बनाने बिहार में चलाये गये सबसे बड़े कैंपेन चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के तहत ‘बापू आपके द्वार’ को लिम्का बुक ऑफ रिकाड्स का सम्मान दिया गया है. चंपारण सत्याग्रह के साक् साल पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रेरणा से चला यह अभियान चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी वर्ष 2017 से 2018 के बीच चलाया गया था. इस कैंपेन के दौरान पटना में सत्याग्रह शताब्दी समारोह भी आयोजित किया गया था.
इस अभियान के तहत 46 हजार से अधिक साक्षरता कार्यकर्ताओं ने डेढ़ करोड़ से अधिक घरों पर गांधी पर छपे पैंपलेट्स बांटे गये थे. इस अभियान में देश के जाने माने गांधी वादियों ने भाग लिया था. लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स ने इसे विश्व कीर्तिमान माना है. इस अभियान के केंद्र में केवल गांधी दर्शन को रखा गया था. उल्लेखनीय है कि यह अभियान बिहार स्टेट लिट्रेसी मिशन ने कराया था.
इस अभियान की खूबी— गांधी दर्शन और विचारों को आम जन के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए घर घर बांटे गये साहित्य में एक चिठ्ठी काफी लोकप्रिय हुई थी. उसमें बड़े ही रोचक तरीके से बापू के नाम से बिहार वासियों को संदेश दिया गया था. उसकी पहली लाइन थी कि ‘सौ साल पहले में बिहार आया था…. बिहार ने मुझे फिर बुलाया है. शोध एवं प्रशिक्षण निदेशक विनोदानंद झा ने बताया कि गांधी पर आधारित इस कैंपेन की महत्ता को दुनिया ने स्वीकार किया है. यह सम्मान बिहार के लिए भी गौरव की बात है. गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने में इस अभियान की खास भूमिका रही थी.
Posted By : Rajat Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










