कैंपस : आयुष में एडमिशन के लिए नीट यूजी के कटऑफ पर्सेंटाइल में 15 प्रतिशत की कमी

Updated at : 15 Nov 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : आयुष में एडमिशन के लिए नीट यूजी के कटऑफ पर्सेंटाइल में 15 प्रतिशत की कमी

आयुष में एडमिशन लेने के लिए नीट यूजी का कटऑफ अंक कम कर दिया गया है. आयुष मंत्रालय ने इस सत्र में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है

विज्ञापन

-नीट यूजी में 35 प्रतिशत अंक लाने वाले स्टूडेंट्स आयुष में ले सकते हैं एडमिशन

-बीसीइसीइबी ने कम किया कटऑफ

संवाददाता, पटना

आयुष में एडमिशन लेने के लिए नीट यूजी का कटऑफ अंक कम कर दिया गया है. आयुष मंत्रालय ने इस सत्र में एडमिशन के लिए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. नीट यूजी में 35 परसेंटाइल हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को भी आयुष कॉलेजों में दाखिला मिल जायेगा. बता दें कि बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस की प्रदेश में अब भी काफी सीटें खाली हैं. खाली सीटों पर एडमिशन के लिए आयुष मंत्रालय के पत्र के आलोक में बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइबी) ने भी कटऑफ कम कर दिया है. नीट यूजी में 35 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार आयुष कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं. नये आदेश के अनुसार आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी कॉलेज में सत्र 2024-25 में स्नातक में नीट में 35 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले अनारक्षित वर्ग व इडब्ल्यूएस के उम्मीदवार भी काउंसेलिंग में शामिल हो सकेंगे. अनारक्षित दिव्यांग उम्मीदवार के 30 प्रतिशत अंक होने पर प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने की पात्रता होगी. एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार के लिए 25 प्रतिशत अंक होने पर एडमिशन के लिए पात्र हो सकेंगे. एससी, एसटी ओबीसी दिव्यांग कैटेगरी के लिए 25 प्रतिशत अंक नीट यूजी में होने पर वे एडमिशन के लिए पात्र होंगे.

नये कटऑफ के अनुसार एडमिशन के लिए 16 से 19 तक रजिस्ट्रेशन

बीसीइसीइबी ने स्ट्रे वैकेंसी के लिए तिथि भी जारी कर दी है. सीट मैट्रिक्स 16 नवंबर को जारी किया जायेगा. रजिस्ट्रेशन 16 से 19 नवंबर रात 10 बजे तक कर सकते हैं. आवेदन पत्र में 20 नवंबर तक सुधार कर सकते हैं. मेरिट लिस्ट 22 नवंबर को जारी किया जायेगा. एडमिशन की तिथि बाद में जारी की जायेगी.

आयुष में इन कोर्स के लिए कम हुआ

कटऑफ

आयुष नीट यूजी के जरिये इन कोर्सों में एडमिशन होता है: बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस), होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस), यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस)

पहले 50 प्रतिशत अंक का प्रावधान था

आयुष कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले अपनायी गयी प्रक्रिया में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए नीट यूजी में में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अर्हता निर्धारित थी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक पर पात्रता थी. अनारक्षित दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवार 45 प्रतिशत अंक होने पर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते थे. एससी, एसटी व ओबीसी दिव्यांग श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत अंक होने पर वे एडमिशन ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन