Viral Video: बिहार में भागते दारोगा को जब भीड़ ने घेरा, गोली चला दी तो बची जान

Updated:
विज्ञापन
chapra police viral video
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Viral Video: बिहार के छपरा में गुस्सायी भीड़ ने एक दारोगा को खदेड़ दिया. इसका वीडियो वायरल हुआ है. दारोगा हाथ में पिस्टल लेकर दौड़ रहे हैं. भीड़ से जब घिर गए तो हवाई फायरिंग की. जिसके बाद भीड़ तितर बितर हुई. और पुलिसकर्मी की जान बची.

विज्ञापन

Bihar Viral Video: बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो छपरा का बताया जा रहा है. जिसमें कुछ लोग एक पुलिस अधिकारी को दौड़ा रहे हैं. जान बचाने के लिए पुलिस अधिकारी हाथ में सर्विस रिवॉल्वर लिए हुए हैं. जब भीड़ ने उन्हें घेर लिया तो वो हवाई फायरिंग किए. बताया जा रहा है कि एक सड़क हादसे के बाद उग्र ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस पर फूटा था. इस वायल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद बवाल

अमनौर थाना क्षेत्र के जहरी पकड़ी टोला केवारी कला में एक हाइवे ने स्कूल जा रहे मासूम को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गयी थी. इस सड़क हादसे से ग्रामीण गुस्से में थे. हाइवा चालक को ग्रामीणों ने पीट दिया था.

ALSO READ: बिहार के लखीसराय में अपहरण का Live Video सामने आया, पीटते-पीटते कार में खींच ले गए बदमाश

पुलिस पर हमला, बचाव में हवाई फायरिंग

गुस्साए ग्रामीण सड़क जाम करके प्रदर्शन कर रहे थे. इस बीच पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों की झड़प पुलिस से हो गयी. पुलिस पर पथराव हुआ. एएसआइ संजय कुमार को लोगों ने पीटकर जख्मी कर दिया. उग्र भीड़ को देखकर पुलिस ने दो राउंड हवाई फायरिंग आत्मरक्षा में की और भीड़ को तितर-बितर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन