आइआइटी पटना में आज से अन्वेषा, 32 प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
Author Anurag pradhan
Updated:
विज्ञापन

आइआइटी पटना का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल-मैनेजमेंट फेस्ट अन्वेषा 2026 के आयोजन छह फरवरी से शुरू होगा.
विज्ञापन
पटना.
आइआइटी पटना का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल-मैनेजमेंट फेस्ट अन्वेषा 2026 के आयोजन छह फरवरी से शुरू होगा. कार्यक्रम छह से आठ फरवरी तक आयोजित किया जायेगा. यह अन्वेषा का 15वां संस्करण होगा. इस संबंध में आइआइटी पटना के निदेशक प्रो टीएन सिंह ने कहा कि अन्वेषा छात्रों और प्रतिभागियों के लिए रचनात्मकता और नवाचार दिखाने का एक बड़ा मंच बन चुका है. उन्होंने कहा कि अब इसकी लोकप्रियता केवल पटना या बिहार तक सीमित नहीं रही, बल्कि देशभर में इसकी पहचान बन गयी है. अन्वेषा 2026 की थीम पैलिंजनेसिस रिवरी रखी गयी है, जो पुनर्जन्म, कल्पनाशीलता और रचनात्मक पुनरुत्थान का प्रतीक है. इस वर्ष का आधिकारिक शुभंकर ईर्वन है, जो युवा ऊर्जा और नवाचार का प्रतिनिधित्व करता है. तीन दिवसीय महोत्सव में कुल 32 कार्यक्रम आयोजित होंगे. इनमें 27 ऑफलाइन और पांच ऑनलाइन प्रतियोगिताएं शामिल हैं. कार्यक्रमों में टेक्नोलॉजी, कल्चर, मैनेजमेंट और क्रिएटिव आर्ट से जुड़े इवेंट होंगे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










