ePaper

शिक्षा विभाग: ACS सिद्धार्थ बने पायलट! उड़ाने लगे विमान, तस्वीर आई सामने

Updated at : 17 Apr 2025 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
ACS Siddharth

ACS Siddharth: इन दिनों ACS सिद्धार्थ की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वे पायलट के ड्रेस में नजर आ रहे हैं. पीछे विमान भी दिख रहा है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

ACS Siddharth: सीखने की कोई उम्र नहीं होती है. इस बात को पूरी तरह चरितार्थ कर रह हैं बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ, जो शिक्षा विभाग में तो हमेशा सुर्खियों में रहते ही हैं. लेकिन, इन दिनों पायलट की भूमिका में भी वह चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वे पायलट के ड्रेस में नजर आ रहे हैं. पीछे विमान भी दिख रहा है.

पायलट की वेशभूषा में फोटो वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर ACS सिद्धार्थ की प्लेन उड़ाने की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. बता दें, एस सिद्धार्थ 1991 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं और वर्तमान में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के तौर पर कार्यरत हैं. शिक्षा विभाग की स्थिति को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एस सिद्धार्थ हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहते हैं. कई बार वे शिक्षकों को डायरेक्ट वीडियो कॉल लगा कर देखते हैं कि वे स्कूल में मौजूद हैं कि नहीं. 

एक्स पर शेयर हुई है तस्वीर

बता दें, आज सुबह से वायरल हो रही पायलट वाली फोटो एक्स पर शेयर की गई है, जिसमें लिखा गया है ACS शिक्षा विभाग, डॉ. एस. सिद्धार्थ आज भी छात्र की भूमिका में रहते हैं. ये तस्वीर गुरुवार की सुबह 8 बजे की है, जब वो अपने एरोनॉटिकल कौशल को और प्रखर करते नजर आ रहे हैं. विमान CESSNA 172 में अकेले उड़ान भरते हुए उनके सीखने की ललक को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है.

ALSO READ: Mahila Samvad: महिलाओं को साधने कल से गांव-गांव जाएगी नीतीश सरकार, अगले दो महीने तक संवाद कार्यक्रम

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन