Aaj Ka Darshan: महावीर मंदिर, इस्कॉन मंदिर, शक्तिपीठ बड़ी पटनदेवी, सिद्धशक्तिपीठ छोटी पटनदेवी में आरती, तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में गुरु दर्शन

Published by :kumarsuryakant
Published at :04 May 2026 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
patan devi temple

बड़ी पटनदेवी में सुबह पांच बजे की आरती

Aaj Ka Darshan:पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर में सुबह की आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होती है. बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह की मंगला आरती 4:30 बजे से होती है. बड़ी पटनदेवी में सुबह पांच बजे से मां भगवती की पूजा-पाठ शुरू हो जाते है.

विज्ञापन

Aaj Ka Darshan: पटना जंक्शन स्थित हनुमान मंदिर भगवान श्री हनुमान जी को समर्पित सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है. यह देश के प्राचीन हनुमान मंदिरों में से एक है. महावीर मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध मंदिर है. भक्त मंदिर का लाइव दर्शन कर सकते है और आरती देख सकते हैं.

लाइव देख सकते हैं आरती

लाइव आरती देखने के लिए भक्तों को लाइव महावीर मंदिर के लिंक पर जाना होगा. महावीर मंदिर में सुबह की आरती प्रतिदिन सुबह 5 बजे होती है. इसके बाद सुबह 11 बजे, शाम चार बजे आरती होती है, वहीं संध्या आरती 7:30 बजे और शयन आरती 10:30 बजे होती है.

इस्कॉन मंदिर में आरती

बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर, जिसे श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह भगवान कृष्ण को समर्पित एक तीर्थ स्थल है. यहां मंगला आरती एक दैनिक सुबह की रस्म है जिसमें भक्त भजन गाते हैं और देवी- देवताओं से प्रार्थना करते हैं. सुबह की मंगला आरती 4:30 बजे से होती है. वहीं शयन आरती रात आठ बजे होती है. लेकिन सुबह के मंगला आरती का ही प्रसारण किया जाता है. जिसेश्रद्धालु इस्कॉनपटनाडॉटकॉम पर देख सकते हैं.

बड़ी पटनदेवी में सुबह पांच बजे की आरती

शक्तिपीठ से मां भगवती की पूजा-पाठ शुरू हो जाते है, साढ़े पांच बजे से मंगला आरती शुरू होती है, इसके बाद भक्तों के दर्शन पूजन, दोपहर एक बजे से दो बजे तक मंदिर का कपाट बंद रहता है. शाम को साढ़े आठ बजे से शयन आरती होती है, मंगलवार को रात नौ बजे शयन आरती की जाती है.

छोटी पटनदेवी में की मंगला आरती

सिद्धशक्तिपीठ छोटी पटनदेवी में मंगला आरती पांच बजे होती है, इसके बाद भगवती की पूजा-अर्चना और श्रृंगार के उपरांत सात बजे खुलता है दर्शन पूजन के लिए भगवती का पट खुलता है. दोपहर एक बजे से तीन बजे तक मंदिर का कपाट विश्राम को लेकर बंद किया जाता है. तीन बजे से रात नौ बजे तक भगवती का दर्शन पूजन,संध्या आरती सात बजे और रात नौ बजे शयन आरती के बाद मंदिर का कपाट बंद हो जाता है.

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में गुरु महाराज के जीवन दर्शन की कथा

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में एक अप्रैल से 30 सितंबर तक धार्मिक आयोजन होता है दरबार साहिब हुकूमनामा से खुलता है. इसके बाद पौने चार बजे से आशा दी वार से इसकी शुरुआत होती है. छह से साढ़े सात बजे तक शबद कीर्तन फिर अरदास,हुकूमनामा के बाद कथा आठ बजे से होती है. शाम को सोदर चौकी कीर्तन पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच,रहिरास साहिब का पाठ साढ़े छह से सात बजे तक,अरदास व आरती व अरदास सात बजे से साढ़े सात बजे तक फिर साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक गुरु महाराज के जीवन दर्शन पर कथा होती है.

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन