तेजप्रताप के पोस्टर में लालू-राबड़ी के साथ एक छात्र भी आया नजर,तेजस्वी को नहीं मिली जगह

राजधानी पटना में रविवार को होने वाली छात्र राजद की बैठक को लेकर जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं.जिसमें तेजप्रताप के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर तो है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं है.
पटना. राजधानी पटना में रविवार को होने वाली छात्र राजद की बैठक को लेकर जगह-जगह पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें तेजप्रताप के साथ राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर तो है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं है. जहकि पोस्टर में छात्र राजद अध्यक्ष आकाश यादव का भी फोटो दिख रहा है.
11 जून को राजद के स्थापना दिवस के मौके पर पटना में लगाए गए कई पोस्टरों में तेजप्रताप यादव की तस्वीर को स्थान नहीं दिया गया था. इसलिए छात्र राजद के पोस्टर को स्थापना दिवस के पोस्टर से जोड़कर देखा जा रहा है.बताते चलें कि छात्र राजद की जिम्मेवारी शुरू से ही तेजप्रताप यादव के पास है, जबकि राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव के पास विधानमंडल दल समेत पार्टी की अन्य गतिविधियों की जिम्मेवारी है. ऐसे में छात्र संगठन के पोस्टर में सदन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर न रहने को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
हालांकि इस मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. लालू यादव के जेल में रहने के दौरान उनके भी पोस्टर कई बार पटना में लगाए जाते रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार के खिलाफ भी ऐसे ही पोस्टर वार किए जाते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




