बख्तियारपुर में ट्रेन से गिर कर यात्री की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
बख्तियारपुर में ट्रेन से गिर कर यात्री की गयी जान

patna news: बख्तियारपुर. दानापुर रेल मंडल अंतर्गत करौटा स्टेशन के समीप पलामू-राजगीर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो जाने की सूचना है.

विज्ञापन

बख्तियारपुर. दानापुर रेल मंडल अंतर्गत करौटा स्टेशन के समीप पलामू-राजगीर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो जाने की सूचना है. घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर रेल पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में किया. शव की पहचान सालिमपुर थाना क्षेत्र के नरौली गांव निवासी बुधुराम दास के पुत्र रमेश कुमार (38वर्ष) के रूप में हुई.

मसाढ़ी टोला दौलतपुर में करेंट लगने से युवक की मौत

फतुहा. प्रखंड के मसाढ़ी टोला दौलतपुर गांव में करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चुन्नू केवट 45 पिता-धुरखेली केवट के रूप में हुई है. परिजन और ग्रामीणों का आरोप है कि उसके चचेरे भाई जितेंद्र केवट ने खेत के चारों ओर अलंग के पास करंट प्रवाहित तार बिछा रखा था, जिसके चपेट में आने से चुन्नू की मौत हो गयी. गौरीचक थाना की मामला दर्ज हुआ है.

अथमलगोला में सांप के डसने से किशोर की मौत

अथमलगोला. प्रखंड की उस्मानपुर पंचायत अंतर्गत गंजपर गांव के सुजीत राय के 11 वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार को घर के पास बोरिंग पर खेल रहा था. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने काट लिया जब बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन झाड़ फूंक करने वाले के पास ले यहां करीब 2 घंटे बाद जब हालात और बिगड़ गयी तो अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू की लेकिन कुछ ही देर बाद बच्चों ने दम तोड़ दिया. मृतक के पिता ने बताया कि उसका एक ही मात्रा पुत्र था जिसकी सांप काटने से मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन