रीतलाल की पत्नी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 01 Nov 2025 12:35 AM
दानापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रीतलाल की पत्नी रिंकू कुमारी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है
खगौल. दानापुर विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी रीतलाल की पत्नी रिंकू कुमारी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी चंदन कुमार ने खगौल थाने में मामला दर्ज कराया है. रिंकू कुमारी प्राथमिक विद्यालय कोथवां मुसहरी की प्रधान शिक्षिका है और उनके ऊपर अपने पति राजद प्रत्याशी रीतलाल राय के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा है. निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम दिव्या शक्ति ने मामले की कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को पत्र लिखकर रिंकू कुमारी को निलंबित करने की अनुशंसा की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










