ePaper

निगम चुनाव में बूथ बदले जाने की 41 शिकायतें जल्द होगा निबटारा

Updated at : 20 Apr 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
निगम चुनाव में बूथ बदले जाने की 41 शिकायतें जल्द होगा निबटारा

पटना : पटना नगर निगम चुनाव के पूर्व 41 शिकायतें आयी हैं, जिनमें अधिकांश लोग बूथ बदले जाने को लेकर परेशान हैं. पटना सदर एसडीओ के नेतृत्व में सभी शिकायतों का निबटारा किया जा रहा है और इसकी कॉपी निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है. जांच टीम में शामिल अधिकारियों के मुताबिक पटना सदर […]

विज्ञापन
पटना : पटना नगर निगम चुनाव के पूर्व 41 शिकायतें आयी हैं, जिनमें अधिकांश लोग बूथ बदले जाने को लेकर परेशान हैं. पटना सदर एसडीओ के नेतृत्व में सभी शिकायतों का निबटारा किया जा रहा है और इसकी कॉपी निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है. जांच टीम में शामिल अधिकारियों के मुताबिक पटना सदर अनुमंडल से आयी 41 शिकायतों में बूथ बदले जाने का ही मामला है. पांच अधिकारियों के माध्यम से इन बूथों की जांच कर ली गयी है. गुरुवार तक इसकी फाइनल रिपोर्ट आयोग को भेज दी जायेगी.
विभिन्न वार्डों से आयी शिकायतों के निबटारे का कार्य गुरुवार तक पूरा कर लिया जायेगा और उसे आयोग को भेज दिया जायेगा. शिकायत में अधिकांश लोगों को बूथ बदलने से परेशानी थी, जिसकी दोबारा जांच कर ली गयी है.
आलोक कुमार, एसडीओ पटना, सदर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन