ePaper

नीतीश कितनी भी पदयात्रा कर लें, उनका सपना पूरा नहीं होगा : मंगल

Updated at : 18 Apr 2017 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
नीतीश कितनी भी पदयात्रा कर लें, उनका सपना पूरा नहीं होगा : मंगल

पटना : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चंद्रहिया से मोतिहारी तक की पदयात्रा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है. बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. मीडिया रिपोर्ट्स के […]

विज्ञापन

पटना : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चंद्रहिया से मोतिहारी तक की पदयात्रा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है. बिहार बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगल पांडेय ने कहा है कि नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने इसी मंशा की वजह से गत लोकसभा चुनाव में जी तोड़ मेहनत की और अपनी सारी ताकत लगा दी, लेकिन जनता ने उनकी औकात बता दी. अब नीतीश कुमार पदयात्रा के बहाने 2019 के लोकसभा चुनाव को साधने की कोशिश में लगे हैं. मंगल पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार गांधी जी का नाम लेकर अपने सपने को साकार करने के लिए दावं खेल रहे हैं. पदयात्रा तो एक बहाना है.

वहीं दूसरी ओर नंद किशोर यादव ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं और वहीं रहेंगे. इस पद के लिए फिलहाल कोई वैकेंसी नहीं है. उन्होंने कहा कि देश की तमाम पार्टियां और नेता एक हो जाएं तो भी कोई असर नहीं पड़ता. नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का विश्वास जीता है. वह पीएम हैं और आने वाले दिनों में भी बने रहेंगे. कोई कितनी भी कोशिश कर ले,कुछ होने वाला नहीं है. वहीं दूसरी ओर मंगल पांडेय ने निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार कितनी भी पदयात्रा कर लें, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं होगा.

लालू की बेनामी संपत्ति की जांच सीबीआइ को सौंपें सीएम: मोदी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन