ePaper

तेजस्वी यादव का इशारों में सुशील मोदी पर बड़ा पलटवार, ट्वीट कर बोला हमला

Updated at : 14 Apr 2017 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव का इशारों में सुशील मोदी पर बड़ा पलटवार, ट्वीट कर बोला हमला

पटना : बिहार बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लालू परिवार पर कथित मिट्टी और मॉल घोटाले को लेकर लगातार हमला कर रहे हैं. सुशील मोदी ने लालू से पूछा है कि कैसे वह 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गये. इसी क्रम में लालू के छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव […]

विज्ञापन

पटना : बिहार बीजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी लालू परिवार पर कथित मिट्टी और मॉल घोटाले को लेकर लगातार हमला कर रहे हैं. सुशील मोदी ने लालू से पूछा है कि कैसे वह 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक बन गये. इसी क्रम में लालू के छोटे बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सुशील मोदी पर पलटवार किया है. तेजस्वी ने ट्वीट कर बिना किसी का नाम लिए कहा है कि राज्य सरकार के कार्यों एवं प्रदेश की तरक्की से कुछ कागजी शेर परेशान हैं.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि तीन वर्ष के दौरान देशभर में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है. लाखों लोगों का रोजगार छिन गया है, जबकि बिहार में डेढ़ वर्षों की सरकार ने विकास की गंगा बहाई है. हमारे बेहतरीन प्रदर्शन से हैरान विरोधी दलों को बोलने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है तो अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. विरोधी दल के कुछ कागजी शेर हमारी सरकार के प्रदर्शन से इतने परेशान हैं कि उन्हें कुछ नहीं सूझ रहा है.

तेजस्वी ने आग ट्वीट किया है कि हम युवा हैं, इसलिए सिर्फ सकारात्मक सोचते हैं. विकास और प्रगति की बात करना जानते हैं. नकारात्मक बातों में उलझना हमारी फितरत में नहीं. ऐसी बातें विपक्ष के नकारात्मक लोगों को ही मुबारक हो. तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है.

उपमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि विरोधी दलों के विधायकों के क्षेत्रों में काम कराये जा रहे हैं. यही कारण है कि विपक्षी विधायक भी महागठबंधन सरकार की सराहना कर रहे हैं. कुछ कागजी नेताओं को अपच की बीमारी हो गयी है. तेजस्वी के मुताबिक वे लोग धरातल पर काम करने वाले लोग हैं. जुमलेबाजी में विश्वास नहीं करते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन