4.50 लाख को 500 करोड़ बनाना लालू से सीखें, सीएम करें कार्रवाई : सुशील मोदी

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर पलटवार किया. लालू प्रसाद के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दो घंटे बाद सुशील मोदी ने कहा है कि पांच दिन की चुप्पी के बाद ही सही लालू प्रसाद ने मेरे सारे आरोपों को मान लिया. वे अपनी […]
पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर पलटवार किया. लालू प्रसाद के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दो घंटे बाद सुशील मोदी ने कहा है कि पांच दिन की चुप्पी के बाद ही सही लालू प्रसाद ने मेरे सारे आरोपों को मान लिया. वे अपनी और संपत्तियों तथा उनके बेटे व परिवार को लोग किस-किस कंपनी में निदेशक हैं इसकी जानकारी दे दें. अगर वो नहीं करेंगे तो मैं इसका खुलासा प्रमाण के साथ करूंगा.
सुशील मोदी अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. मोदी ने लालू प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि अब वो 500 करोड़ से अधिक के मालिक हो गये. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि 4.20 लाख मूल्य के शेयर से लालू परिवार आज 500 करोड़ से अधिक का मालिक हो गया.
विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य सरकार मिट्टी घोटाले की जांच सीबीआइ से कराये. उन्होंने कहा की इससे पूर्व भी लालू यादव के कार्यकाल में चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, वर्दी घोटाला हो चुका है.
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि लालू प्रसाद ने स्वीकार कर लिया है कि वो और उनके बेटे नेता नहीं व्यापारी हैं. लालू प्रसाद ने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने बेटों को बालिग होते ही उनकी सैकड़ों करोड़ रुपये की विरासत झूठी कंपनी खुलवा कर दी है. पांडेय ने कहा कि बिहार की जनता जान गयी है कि अपने को गरीब का बेटा और चपरासी का भाई कहने वाले 30 साल पहले तक चपरासी क्वाटर में रहने वाले लालू प्रसाद यादव का परिवार केवल एक खुलासा होने के बाद अरबों रुपये का मालिक बन गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




