#BIHAR/मिट्टी घोटाला : तेजस्वी का पलटवार, कहा- अफवाह मियां हैं सुशील मोदी

पटना : भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वाराराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर मिट्टी घोटाले के आरोप लगाये जाने पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पलटवार किया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील मोदी अफवाह मियां हैं. वह लगातार झूठ बोल रहे हैं. अपनी राजनीति चमकाने के लिए दूसरे […]
पटना : भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वाराराजदसुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार पर मिट्टी घोटाले के आरोप लगाये जाने पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने पलटवार किया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील मोदी अफवाह मियां हैं. वह लगातार झूठ बोल रहे हैं. अपनी राजनीति चमकाने के लिए दूसरे को बदनाम कर रहे हैं.
तेजस्वी यादव ने कहा किसुशीलमोदी पहले से ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद को फंसाने की कोशिश करते रहे हैं. अब सबकुछ जांच किया जा रहा है. जांच हो जायेगी तो सुशील कुमार मोदी को माफी मांगनी पड़ेगी. वह हमेशा नकारात्म राजनीति करते हैं. पहले भी आरोप लगाते रहे हैं.
इसके साथ ही ट्वीट के जरिए तेजस्वी यादव ने सुशील कुमार के आरोपों को तूल देने वाले मीडिया पर भी हमला बोला है. तेजस्वी ने कुछ मीडिया घराने को भाजपा समर्थित बताते हुए लिखा है कि दूसरे दलों पर लगाए गए झूठे आरोपों पर भी ढोल पीटा जाता है. भाजपा से जुड़े मामलों में मीडिया चुप्पी साध लेता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




