ePaper

वरिष्ठ IPS अधिकारी विकास वैभव के बंगले में चोरी

Updated at : 30 Mar 2017 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
वरिष्ठ IPS अधिकारी विकास वैभव के बंगले में चोरी

पटना : राजधानी पटना में चोरों का आतंक बढ़ते जा रहा है. चोरों ने इस बार वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी विकास वैभव केबंगले को अपना निशाना बनाया है. विकास वैभव ने फोन पर बताया कि चोर बुधवार की रात उनके सरकारी बंगले में घुसे और स्टाफ के लिए बने आउट हाइस पर हाथ साफ कर दिया. […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना में चोरों का आतंक बढ़ते जा रहा है. चोरों ने इस बार वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी विकास वैभव केबंगले को अपना निशाना बनाया है. विकास वैभव ने फोन पर बताया कि चोर बुधवार की रात उनके सरकारी बंगले में घुसे और स्टाफ के लिए बने आउट हाइस पर हाथ साफ कर दिया. उन्होंने कहा कि बंगले के भीतर संभवत: दीवार पारकर चोर अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक चोरअपने साथ आउट हाउस में रखे सभी कीमती सामान लेते गये हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद शास्त्री नगर थाने को बुलाकर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.

मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन