ePaper

VIDEO : योगी को यूपी की कमान मिलने पर बोले बिहार के तेजस्वी, विकास कम विनाश ज्यादा होगा

Updated at : 18 Mar 2017 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : योगी को यूपी की कमान मिलने पर बोले बिहार के तेजस्वी, विकास कम विनाश ज्यादा होगा

पटना : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कल योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे. लखनऊ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी. योगी के सीएम चुने जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा […]

विज्ञापन

पटना : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कल योगी आदित्यनाथ शपथ लेंगे. लखनऊ में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर पार्टी ने मुहर लगा दी. योगी के सीएम चुने जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा कि योगी मुख्यमंत्री पद के लिये योग्य नहीं हैं, क्योंकि यूपी की जनता विकास चाहती है, लेकिन इनके आने से विकास कम और विनाश ज्यादा होगा. योगी जोड़ेंगे कम और तोड़ेंगे ज्यादा.

तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यूपी में शांति अमन और भाईचारे की बात रिजल्ट के कुछ दिन बाद ही देखने को मिल गया था. जिस तरह से बीजेपी के विधायकों ने गुंडागर्दी की अधिकारियों को धमकाने का काम किया. तेजस्वी ने योगी की आलोचना करते हुए यूपी के लिये ठीक नहीं बताया.





विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन