#Bihar : विधान परिषद के सभापति पर महागंठबंधन में बढ़ी रार, बोले तेजस्वी- हम साथ लड़ते तो तसवीर दूसरी होती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Mar 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधान परिषद चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि महागंठबंधन के दल अलग अलग चुनाव लड़े इसी कारण चुनाव का परिणाम निराशाजनक रहा. विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परिणाम यही […]
विज्ञापन
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधान परिषद चुनाव के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि महागंठबंधन के दल अलग अलग चुनाव लड़े इसी कारण चुनाव का परिणाम निराशाजनक रहा. विधान परिषद की कार्यवाही में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि परिणाम यही बता रहा है कि हम एक साथ लड़ते तो तसवीर दूसरी रहती.
इस पर हमें गंभीरता से सोचने की जरूरत है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गोवा और मणिपुर में संवैधानिक नियमों को दरकिनार किया जा रहा है. विधायकों की खरीद-फरोख्त हो रही है और इसे आदर्श राजनीति बतायी जा रही है.
सब मिल कर तय करेंगे कौन होगा सभापति : राबड़ी
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि विधान परिषद का सभापति हम सब मिल कर तय करेंगे. कोई एक व्यक्ति यह नहीं तय करेगा कि सभापति कौन होगा? उन्होंने कहा कि महागंठबंधन इस पर निर्णय लेगा. उन्होंने साफ कहा कि केवल सीएम तय नहीं करेंगे.

मुख्यमंत्री करेंगे फैसला : जयकुमार सिंह
उद्योग मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा कि विधान परिषद के सभापति के बारे में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री करेंगे. अभी जदयू ने कुछ तय नहीं किया है. मंत्री ने कहा कि अवधेश बाबू के खिलाफ हमारे उम्मीदवार ने अच्छा प्रदर्शन किया है. इसलिए, हमें निराश नहीं होना चाहिए.

पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व विचार करेगा : नीरज
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीजेपी के सदस्य रहने के बावजूद अवधेश बाबू को विप में मुख्यमंत्री ने उनके अनुभव को वरीयता दी. आठ मई तक उनका कार्यकाल है. आठ मई के बाद पार्टी का राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व इस पर विचार करेगा.

गया स्नातक सीट से अवधेश नारायण जीते
विधान परिषद की गया स्नातक सीट से भाजपा प्रत्याशी और सभापति अवधेश नारायण सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है. गुरुवार की शाम निर्वाची पदाधिकारी सह आयुक्त लियान कुंगा ने उनके निर्वाचन का एलान किया और उन्हें सर्टिफिकेट दिया.
सारण में जदयू के वीरेंद्र यादव जीते
सारण स्नातक सीट से जदयू के डॉ विरेंद्र नारायण यादव विजयी हुए हैं. उन्होंने एनडीए के महाचंद्र प्र.सिंह को किया पराजित.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन