ePaper

फर्जी राशन कार्ड पर नियंत्रण के लिए उन्हें आधार से जोड़ा जा रहा है : नीतीश

Updated at : 15 Mar 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी राशन कार्ड पर नियंत्रण के लिए उन्हें आधार से जोड़ा जा रहा है : नीतीश

पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही होली की छुट्टी के बाद आज शुरू हो गयी. बक्सर के भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट के मुद्दे पर आज भाजपा सदस्यों ने विधानसभा के बाहरविरोध प्रदर्शन किया. भाजपा नेता अरुण सिन्हा ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा था कि वह अपने जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही होली की छुट्टी के बाद आज शुरू हो गयी. बक्सर के भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट के मुद्दे पर आज भाजपा सदस्यों ने विधानसभा के बाहरविरोध प्रदर्शन किया. भाजपा नेता अरुण सिन्हा ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा था कि वह अपने जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव लायेगी.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधान परिषद में कहा कि फर्जी राशन कार्ड पर नियंत्रण के लिए उन्हें आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि दूसरे कई राज्यों में राशन कार्ड को आधार से जोड़ने का लाभ दिखा है.

मालूमहो होली के अवकाश के पहले सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी थी. पटना का हाल का चर्चित सेक्स स्कैंडल सहित अन्य मुद्दों पर सदन में हंगामा होता रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन