राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने कहा, सेनापति का आदेश मिला तो गरदा झाड़ देंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2017 6:57 AM
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा दिये गये बयान पर जदयू-राजद के बीच वाक् युद्ध छिड़ गयी है. जदयू प्रवक्ता संजय सिंह और वरीय नेता श्याम रजक के दिये गये बयानों पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को फिर हमला बोला. राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि वह पार्टी […]
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह द्वारा दिये गये बयान पर जदयू-राजद के बीच वाक् युद्ध छिड़ गयी है. जदयू प्रवक्ता संजय सिंह और वरीय नेता श्याम रजक के दिये गये बयानों पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को फिर हमला बोला. राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं. सेनापति के आदेश का इंतजार है. सेनापति का आदेश मिले तो वह मारकर (जदयू) गरदा झाड़ देंगे.
जन अधिकार पार्टी (लो) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार से पूछा कि आखिर क्या कारण है कि वह राजद नेताओं का अपशब्द सुन रहे हैं. राजद नेता रघुवंश प्रसाद के बयान पर कहा कि लगता है कि महागंठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सीएम मजबूरी में अपशब्द सुन रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










