VIDEO : पेपर लीक मामले में गिरफ्तार IAS सुधीर को लेकर बिहार में सियासत तेज

पटना : बीएसएसपी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए आइएएस अधिकारी सुधीर कुमार को लेकर राजद नेता राबड़ी देवी के बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गयी है. राबड़ी देवी ने आज विधान परिषद परिसर में मीडियाकर्मियों से सुधीर कुमार के ईमानदार अधिकारी होने की चर्चा छेड़ दी. उसके बाद कहा जाने लगा […]
पटना : बीएसएसपी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुए आइएएस अधिकारी सुधीर कुमार को लेकर राजद नेता राबड़ी देवी के बयान के बाद बिहार में सियासत तेज हो गयी है. राबड़ी देवी ने आज विधान परिषद परिसर में मीडियाकर्मियों से सुधीर कुमार के ईमानदार अधिकारी होने की चर्चा छेड़ दी. उसके बाद कहा जाने लगा कि बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने भी राबड़ी के बयान का समर्थन किया है. हालांकि सुशील कुमार मोदी ने राबड़ी के बयान का समर्थन करने की बात से साफ इनकार किया.
सुशील कुमार मोदी ने प्रभात खबर डॉट कॉम के संवाददाता को बताया कि सुधीर कुमार जबतक हमलोगों के साथ थे, सरकार में थे, मैंने उनको नजदीक से देखा है. एक अच्छे अधिकारी के नाते काम करते हुए मैंने उन्हें देखा है. सुशील मोदी ने कहा कि बीएसएसपी पेपर लीक मामले में उनकी संलिप्तता है कि नहीं है, इसमें मैं कोई सर्टिफिकेट नहीं दे सकता. यह जांच एजेंसी का काम है. लेकिन जब आइएएस एसोसिएशन यह मांग कर रहा है कि सीबीआइ से जांच करायी जाये, एसआइटी पर उनको भरोसा नहीं है. मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री को इसको प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए और इस पूरे मामले को सीबीआइ को दे देना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




