अब होली बाद ही मरीजों को मिल पायेंगी दवाएं
Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन

दवा की सप्लाइ के लिए नहीं दिया गया आॅर्डर पटना :शहर के सभी सरकारी अस्पतालों को दवा के लिए होली तक का इंतजार करना पड़ेगा. विभाग का दावा था कि जनवरी तक सभी सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्ध करा दी जायेंगी. लेकिन, आधा फरवरी बीत जाने के बावजूद न तो दवा उपलब्ध करायी गयी है […]
विज्ञापन
दवा की सप्लाइ के लिए नहीं दिया गया आॅर्डर
पटना :शहर के सभी सरकारी अस्पतालों को दवा के लिए होली तक का इंतजार करना पड़ेगा. विभाग का दावा था कि जनवरी तक सभी सरकारी अस्पतालों में दवा उपलब्ध करा दी जायेंगी.
लेकिन, आधा फरवरी बीत जाने के बावजूद न तो दवा उपलब्ध करायी गयी है और न ही इस दिशा में काम चल रहा है. इतना ही नहीं अभी तक दवा की सप्लाई का आर्डर भी नहीं दिया गया है. विभाग के अनुसार दवाएं गोदाम में आ चुकी हैं. लेकिन जांच के बाद ही बीएमआइसीएल यानी कॉरपोरेशन विभाग अस्पतालों में दवा की सप्लाई करने का आर्डर देगा.
56 तरह की दवाएं देनी हैं मुफ्त : स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में 56 तरह की दवाएं फ्री में मरीजों को देने का नियम बनायी है. नि:शुल्क दवा नीति के तहत मरीजों को 66 वस्तुओं इनमें 56 दवाएं व 10 उपभोगीय सामग्री को मुफ्त में प्रदान करने का आदेश है. लेकिन, पीएमसीएच सहित कई अस्पतालों में इन दिनों करीब 10 से 20 प्रकार की दवा मौजूद है. वहीं, अगर 31 प्रकार की दवा मिल जाती, तो 40 से 50 प्रकार की दवा मरीजों को मुफ्त में मिल सकेगी.
यह सही है कि अस्पतालों में दवाओं की किल्लत है. लेकिन विभाग की ओर से दवा की जांच भी करा ली गयी है. जल्द ही दवाओं का रेट स्वीकृति कर अस्पतालों को भेज दिया जायेगा. 95 तरह की दवाओं की लिस्ट बनायी गयी है.
डॉ प्रदीप कुमार झा, एमडी बीएमएसआइसीएलये दवाएं देनी हैं अस्पतालों में
अस्पतालों में मुफ्त में वितरण की जानेवाली दवाओं में दिल की बीमारियों से जुड़ी दवा एटनोलोल, एमोलिडिपाइन और एनालपरिल के अलावा पैरासिटामॉल, सीट्रिजिन और ओआरएस भी शामिल हैं.
मरीजों को टैबलेट, इंजेक्शन, क्रीम और कैप्सूल दिये जाने हैं. इसके अलावे सांस की बीमारी, गैस, कब्ज, सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, विटामिन-बी कांप्लेक्स, एंटी इनफेक्शन, एंटी रैबिज वैक्सीन, ग्लूकोज, कैलशियम, एंटी स्नेक इंजेक्शन, मूत्र से जुड़ी बीमारियां, खून को प्रभावित करनेवाली बीमारियों की दवाएं मुफ्त में देने का नियम है. वहीं, अन्य सामग्री में बैंडेज, कॉटन, पोविडोन आयोडाइन सॉल्यूशन, सिरिंज विद निडल, लियूकोप्लास्ट और वेन फ्लो भी उपलब्ध करवाये जाने तय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




