महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस के मुंबई को पटना बनाने के बयान पर राजनीतिक बवाल

पटना : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीएमसी चुनाव में बिहार की राजधानी पटना को लेकर दिये गये बयान पर राजनीति तेज हो गयी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से कहा कि लोगों की समस्याएं सुलझाने में मुबंई नगरपालिका पटना नगर निगम के बराबर हो गयी है. उन्होंने कहा कि शिवसेना अबतक […]
पटना : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीएमसी चुनाव में बिहार की राजधानी पटना को लेकर दिये गये बयान पर राजनीति तेज हो गयी है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक मंच से कहा कि लोगों की समस्याएं सुलझाने में मुबंई नगरपालिका पटना नगर निगम के बराबर हो गयी है. उन्होंने कहा कि शिवसेना अबतक के अपने कार्यकाल में मुंबई को पटना के समकक्ष लाकर खड़ा कर दिया है. फडणवीसके इस बयान के बाद सियासत गरमा गयी है. बयान के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है. बीजेपी के नेता फडणवीस के बयान की बचाव कर रहे हैं. बीजेपी प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने मीडिया को दिये एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहार पर वार नहीं किया है. बल्कि, बिहार सरकार और यहां की कुव्यवस्था, साफ-सफाई को लेकर दिया गया बयान बताया है.
अज्ञानता के अंधेरे में घमंडी संघी देवेन्द्र फडनवीस ने पटना व बिहार के इतिहास और वहां की प्रतिभा और युवाओं के योगदान को अपमानित किया है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 9, 2017
माफी मांगे महाराष्ट्र के सीएम-तेजस्वी
वहीं दूसरी ओर शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है. फणनवीस के बयान के बाद उद्धव ठाकरे ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने पटना और मुंबई दोनों शहरों के लोगों का अपमान किया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर फडणवीस से बिहार के लोगों से माफी मांगने की बात कही है. तेजस्वी ने यह भी कहा कि पटना और बिहार पर ओछी टिप्पणी करने से पहले थोड़ा इतिहास पढ़ लो फडनवीस जी. बिहार ने पहला गणतंत्र दिया था. संघी मोतियाबिंद यह आपको नहीं बताएगा.
पटना और बिहार पर ओछी टिपण्णी से पहले थोडा इतिहास पढ़ लो फड़नवीस जी। बिहार ने ही पहला गणतंत्र दिया था। संघी मोतियाबिंद यह आपको नहीं बताएगा।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 9, 2017
फडणवीस को कुछ नहीं मालूम-उपमुख्यमंत्री
तेजस्वी यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अज्ञानता के अंधेरे में घमंडी संघी देवेंद्र फडणवीस ने पटना व बिहार के इतिहास और वहां की प्रतिभा और युवाओं के योगदान को अपमानित किया है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को बिहार का क, ख,ग भी नहीं मालूम. तेजस्वी ने लिखा है कि बिहारी प्रतिभाओं का लोहा पूरा विश्व मानता है. तेजस्वी ने कहा है कि बिहार माता सीता, गुरु गोविंद सिंह की जन्मभूमि और बुद्ध और महावीर की कर्मभूमि है. उनकी टिप्पणी पर बिहारियों को आपत्ति है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए. गौरतलब हो कि इससे पूर्व कई बार राज ठाकरे भी यूपी और बिहार के बारे में और यहां के लोगों के बारे में विवादास्पद बयान दे चुके हैं.
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को बिहार के इतिहास का क, ख, ग भी मालूम नहीं। बिहारी प्रतिभाओं का लोहा पूरा विश्व मानता है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 9, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




