15 घंटे विलंब से पहुंची संपूर्ण क्रांति, सात ट्रेनें रद्द
Updated at : 09 Feb 2017 7:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आसमान से कोहरा खत्म है, लेकिन ट्रेनों की रफ्तार अब भी बिगड़ी है. स्थिति यह है कि बुधवार को भी दिल्ली से पटना पहुंचने वाली दर्जनों ट्रेन घंटों विलंब से जंकशन पहुंची. संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस 15 घंटे विलंब से जंकशन पहुंची. मगध चार घंटे, श्रमजीवी दो घंटे, ब्रह्मपुत्रा मेल सात घंटा, विक्रमशिला एक्सप्रेस 11 […]
विज्ञापन
पटना : आसमान से कोहरा खत्म है, लेकिन ट्रेनों की रफ्तार अब भी बिगड़ी है. स्थिति यह है कि बुधवार को भी दिल्ली से पटना पहुंचने वाली दर्जनों ट्रेन घंटों विलंब से जंकशन पहुंची. संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस 15 घंटे विलंब से जंकशन पहुंची. मगध चार घंटे, श्रमजीवी दो घंटे, ब्रह्मपुत्रा मेल सात घंटा, विक्रमशिला एक्सप्रेस 11 घंटे विलंब से जंकशन पहुंची. इसके साथ ही महानंदा, अमृतसर-हावड़ा मेल, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, गरीब रथ आदि घंटे भी घंटों विलंब से जंकशन पहुंची.
ट्रेनों के विलंब परिचालन की वजह से सात एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया. इसमें टर्मिनल से खुलने वाली संपूर्णक्रांति व जनससाधारण एक्सप्रेस के साथ साथ अप व डाउन नॉर्थ-ईस्ट, दिल्ली-सियालदह, दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का और सियालदह-वराणसी एक्सप्रेस शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




