तेजस्वी ने रखी बड़ी डिमांड, कहा-बिहार को मिले उचित अधिकार
Updated at : 31 Jan 2017 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार आम बजट में बिहार को उचित अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज देने का वादा किया था. वे बिहार को दिये अपने वादे को पूरा करें. केंद्र सरकार से बिहार के साथ पक्षपात […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार आम बजट में बिहार को उचित अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को सवा लाख करोड़ का पैकेज देने का वादा किया था. वे बिहार को दिये अपने वादे को पूरा करें. केंद्र सरकार से बिहार के साथ पक्षपात नहीं करने का अनुरोध करते हुए तेजस्वी ने कहा कि केंद्र से उचित हक मिले तो बिहार देश के विकसित राज्य गुजरात और महाराष्ट्र से भी आगे निकल जायेगा.
यूपी चुनाव से संबंधित एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि पीएम चुनाव में जहां भी जाते है उनका वहां खून का रिश्ता निकल आता है. उन्होंने कहा कि यूपी में सपा कांग्रेस गंठबंधन बेहतर स्थिति में है. यूपी में सपा-कांग्रेस के गंठबंधन कह ही जीत होगी. कांग्रेस से मुलायम की नाराजगी पर तेजस्वी ने कहा कि अखिलेश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.
चुनाव बाद सब ठीक हो जायेगा. कांग्रेस-सपा गंठबंधन पर अखिलेश के निर्णय को सही बताते हुए उन्होंने कहा कि यह मजबूत गंठबंधन है. यूपी चुनाव में इस गंठबंधन की जीत होगी. सीएम नीतीश कुमार के पीएम पद की उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समेत कई अन्य नेताआें में पीएम बनने की काबिलियत है. हमलोग सब मिलकर पीएम उम्मीदवार तय कर लेंगे. इसके पहले सभी धर्मनिरपेक्ष दल 2019 के लिए पहले एक मंच पर आयें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




