ePaper

350वां प्रकाशपर्व : तख्त श्री हरमंदिर साहिब में प्रकाश पर्व का आगाज आज

Updated at : 01 Jan 2017 1:18 PM (IST)
विज्ञापन
350वां प्रकाशपर्व : तख्त श्री हरमंदिर साहिब में प्रकाश पर्व का आगाज आज

पटना : तुम हो सब राजन के राजा,… … वाहो-वाहो गोबिंद सिंह, आपे गुरु, चमेला, …गोबिंद बसंह आयो है, …बोले सो निहाल, सतश्री अकाल, …तुम हो सब राजन के राजा, … वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु की फतह जैसे धार्मिक नारों से गुरु महाराज की नगरी शनिवार को भी गुंजायमान हो उठी.मौका था […]

विज्ञापन

पटना : तुम हो सब राजन के राजा,… … वाहो-वाहो गोबिंद सिंह, आपे गुरु, चमेला, …गोबिंद बसंह आयो है, …बोले सो निहाल, सतश्री अकाल, …तुम हो सब राजन के राजा, … वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु की फतह जैसे धार्मिक नारों से गुरु महाराज की नगरी शनिवार को भी गुंजायमान हो उठी.मौका था दशमेश दरबार में 350वें प्रकास उत्सव समारोह पर आठवें दिन निकाली गयी प्रभातफेरी का.

उधर, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकार पर्व का आगाज एक जनवरी से तख्त साहिबमें हो रहा है. लगातार पांच बदनों तक विशेष दीवान सजेगा,जिसमेंधार्मिक आयोजन तख्त साहिबकी मर्यादा के अनुसार होंगे. कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मक्कड़, वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कनीय उपाध्यक्ष बीबी कंबलजीत कौर व सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि पांच दिनों तक विशेष दीवान दरबारसाहिबके अलावा पंडालमें सजाया जायेगा.

नगर कीर्तन तख्त साहिब पहुंचा
पटना सिटी.श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 350वें शताब्दी गुरुपर्व को समर्पित नगर कीर्तनश्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुआई में बीते 20 दिसंबर को तख्तश्रीकेशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब से तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के लिए रवाना हुआ था. शनिवार की रात यह तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब आ गया. वाहे गुरु की जयघोष के साथ जुलूस की शक्ल में चौशिकारपुर उपरि सेतु के पास से नगर कीर्तन को तख्त साहिब लाया गया. जहां जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह ने अरदास कर स्वागत किया. इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़, वरीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा, कनीय उपाध्यक्ष बीबी कंबलजीत कौर, पूर्व महासचिव चरणजीत सिंह, सदस्य आएसजीत व महाराजा सिंह सोनू समेत अन्य ने स्वागत किया.

एक जनवरी को कार्यक्रम
– सुबह 4.15 बजे से 6.15 : आशा जी वार भाई बिक्रम सिंह हजूरी रागी जत्था पटना साहिब.
– सुबह 6.15 बजे से 6.30 : अरदास, हुकूमनामा कड़ाह प्रसाद.
– सुबह 6.30 बजे से 8.00 : भाई साहिब जी हुजूरी रागी जत्था तख्त सचखंडश्री हुजूर साहिब नादेड़.
– सुबह 8.00 बजे से 9.00 : गुरु शबद विचार साहिब संत ज्ञानी हरनाम सिंह जी खालसा मुखी दमदमी टकसाल जत्था भिंडरा महिता प्रधान संत समाज.
– सुबह 9.00 बजे से 9.30 : शस्त्रों का दर्शन, अरदास व हुकूमनामा.
– सुबह 10.00 बजे से 11.00 : भाई गुरिदत सिंह जी हुजूरी रागी जत्था दमदमा साहिब का कीर्तन
– सुबह 11.00 बजे से 12.00 : गुरुमत विचार ज्ञानी चरणजीत सिंह हुजूरी कथावाचक श्री केशगढ़ साहिब आनंदपुर साहिब.
– दोपहर 12.00 बजे से 1.00 : शबद कीर्तन भाई सितंदरबीर सिंह हुजूरी रागी जत्था दरबार साहिब अमृतसर .
– 1.00 बजे से 2.00 : शबद कीर्तन भाई कुलदीप सिंह हुजूरी रागी जत्था दरबार साहिब अमृतसर.
– 2.00 बजे से 3.15 : ढाडी जत्था भाई जरनैल सिंह जी खुंडा धर्म प्रचार कमेटी.
– 3.15 से 4.30 तक : कवि श्री जत्था भाई सतनाम सिंह जी धर्म प्रचार कमेटी का होगा.
– साढ़े चार से छह बजे तक सोदर चौकी कीर्तन भाई जोिगंदर सिंह हुजूरी रागी जत्था तख्त साहिब.
– 6 से 7 बजे तक : रहिरास साहिब का पाठ, आरती अरदास व हुकूमनामा.
– 7 बजे से 8:00 तक : जन्म कथा सिंह साहिब ज्ञानी इकबाल सिंह जत्थेदार तख्तश्री हरिमंदिर जी पटना साहिब.
– 8 बजे से 9:00 तक : शबद कीर्तन भाई करनैल सिंह जी हुजूरी रागी जत्था दरबार साहिब अमृतसर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन