नेपाल से नकली नोट छपकर आ रहे बिहार

पटना: बिहार में बड़े पैमाने पर नकली नोटों की तस्करी हो रही है. ये नोट पड़ोसी देश में छपकर बिहार के रास्ते आ रहे हैं. केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आयी है. इसके अनुसार, नेपाल में काठमांडू के पास तराई इलाके में एक बेहद आधुनिक प्रिंटिंग प्रेस […]
बिहार और नेपाल की सीमा पूरी तरह से खुली होने के कारण आसानी से इन्हें बिहार के रास्ते पूरे देश में फैलाया जा रहा है. सीमावर्ती जिलों में इन नकली नोटों का कारोबार काफी पसरा हुआ है, लेकिन फिलहाल चिंता की बात है कि सिर्फ बड़ी खेप ही पकड़ में आ रही है. छोटे या कम मात्रा में लाये गये नकली नोट पकड़ में नहीं आ रहे हैं. इसके अलावा यह भी जानकारी मिली है कि बेहद असली दिखने वाले जाली नोट पाकिस्तान से छपकर आते हैं. इस बात की भी सूचना प्राप्त हुई है कि इनकी छपाई वहां की टकसाल में होती है, जिसके कारण इन्हें आमतौर पर पकड़ पाना मुश्किल होता है. हालांकि इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




