ePaper

नेपाल में भारी बारिश, कोसी नदी का जल स्तर बढ़ा, 200 घरों में घुसा पानी

Updated at : 17 Jul 2016 3:03 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में भारी बारिश, कोसी नदी का जल स्तर बढ़ा, 200 घरों में घुसा पानी

पटना : नेपाल और आसपास के इलाके में हो रही लगातार बारिश की वजह से कोसी नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. बारिश के बाद कोसी नदी के जल स्तर में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोसी के जल स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गयी. शाम चार बजे […]

विज्ञापन

पटना : नेपाल और आसपास के इलाके में हो रही लगातार बारिश की वजह से कोसी नदी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. बारिश के बाद कोसी नदी के जल स्तर में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार को कोसी के जल स्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गयी. शाम चार बजे जल स्तर 2 लाख 32 हजार 595 घन मीटर प्रति सेकेंड बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि इस साल के बारिश के बाद का यह सबसे अधिक जलस्तर है. कोसी में पानी बढ़ने की वजह से मरौना प्रखंड के दर्जनों गांवों के 200 घरों में पानी प्रवेश कर गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुपौल के मरौना प्रखंड के घोघरड़िया, खोखनाहा, बेला, लक्ष्मिनिया, मेनहा, तुल्सियाही, सिसौनी छिट सहित दर्जनों गांव में बाढ़ अपना कहर बरपा रहा है. शनिवार शाम से ही जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है. वहीं दूसरी ओर तटबंध पर 24 घंटे अभियंता और सहायक अभियंता के साथ बाकी अधिकारी अलर्ट हैं. कोसी बराज के 56 फाटकों में से 30 को खोल दिया गया है. कोसी तटबंध के भीतरी गांवों में लोगों के बीच अफरा-तफरी मची हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन