ePaper

आरा में नशे में धुत वार्ड पार्षद पति ने 5 लोगों को कुचला

Updated at : 21 Jun 2016 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
आरा में नशे में धुत वार्ड पार्षद पति ने 5 लोगों को कुचला

भोजपुर : आरा में नशे में धुत एक पार्षद के पति ने 5 लोगों को कुचल दिया. नशे में धुत पार्षद पति स्कार्पियो पर सवार था और शराब के नशे में गाड़ी ड्राइव कर रहा था. नशे की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हुई और पार्षद पति ने पांच लोगों को रौंद डाला. घटना उदवंतनगर थाने […]

विज्ञापन

भोजपुर : आरा में नशे में धुत एक पार्षद के पति ने 5 लोगों को कुचल दिया. नशे में धुत पार्षद पति स्कार्पियो पर सवार था और शराब के नशे में गाड़ी ड्राइव कर रहा था. नशे की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हुई और पार्षद पति ने पांच लोगों को रौंद डाला. घटना उदवंतनगर थाने के भेलाई गांव की है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक की जमकर धुनाई की और स्कार्पियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी मुन्ना सिंह नगर निगम वार्ड संख्या 17 की वार्ड पार्षद नीलम सिंह का पति है.

घटना के बाद पुलिस ने स्कार्पियो सवार को मेडिकल जांच के लिये आरा सदर अस्पताल लेकर आयी है. आरा सदर अस्पताल में घायल दो लोगों का इलाज चल रहा है वहीं दूसरी ओर तीन लोग निजी नर्सिंग होम में भरती हैं. लोगों ने अपना गुस्सा चालक और गाड़ी पर उतारा है. वहीं दूसरी ओर पुलिस मामली की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन