ePaper

वरिष्ठ अधिकारी ने सुशील मोदी को कानूनी नोटिस भेजा

Updated at : 18 May 2016 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी ने सुशील मोदी को कानूनी नोटिस भेजा

पटना : बिहार के वरिष्ठ नौकरशाह केके पाठक ने भाजपा के वरिष्ठ नेताएवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है. बिहार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने अपने वकील संजय सिंह के माध्यम कल सुशील को जारी कानूनी नोटिस में […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के वरिष्ठ नौकरशाह केके पाठक ने भाजपा के वरिष्ठ नेताएवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है. बिहार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने अपने वकील संजय सिंह के माध्यम कल सुशील को जारी कानूनी नोटिस में उनसे 15 दिनों के भीतर अपनी टिप्पणी या फिर मीडिया द्वारा अपनी ओर से ऐसी बात लिखी गयी को लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा है.

एक अखबार में गत पांच मई को प्रकाशित एक खबर को अभद्र, गैरकानूनी और अपमानजनक बताते हुए पाठक ने कहा है कि इस टिप्पणी से उनकी भावना और गौरव को ठेस पहुंची है. भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने प्रदेश में शराबबंदी को कड़ाई से पालन कराने के लिए पाठक की कथित तौर पर मानसिक हालत की जांच की आवश्यकता को लेकर टिप्पणी की थी.

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव ने उनके खिलाफ ‘निरंकुश’, ‘सनकी’ आदि शब्दों के प्रयोग किये जाने को उद्धरित करते हुए कहा है कि वह एक लोक सेवक हैं और उनका काम जनता की बेहतरी और सुरक्षा के लिए होता है तथा कार्रवाई हमेशा सरकार और अदालत के अधीन होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन