ePaper

शहीदे आजम भगत सिंह का मामला राज्यसभा में उठायेगा जदयू

Updated at : 27 Apr 2016 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
शहीदे आजम भगत सिंह का मामला राज्यसभा में उठायेगा जदयू

नयी दिल्ली / पटना : जदयू नेता और राज्यसभा सांसद के सी त्यागी ने मीडिया को बताया है कि आज राज्यसभा में कार्रवाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के किताब में शहीदे आजम भगत सिंह को क्रांतिकारी आतंकवादी बताये जाने का मामला उठायेंगे. के सी त्यागी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के टेक्स्टबुक में […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली / पटना : जदयू नेता और राज्यसभा सांसद के सी त्यागी ने मीडिया को बताया है कि आज राज्यसभा में कार्रवाई के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय के किताब में शहीदे आजम भगत सिंह को क्रांतिकारी आतंकवादी बताये जाने का मामला उठायेंगे. के सी त्यागी ने मीडिया को बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के टेक्स्टबुक में भगत सिंह को टेरेरिस्ट बताये जाने का मुद्दा उठाया जायेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इतिहास की किताब में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह को क्रांतिकारी आतंकवादी बताया है और सैंडर्स की हत्या को एक्ट और टेरेरिज्म बताया गया है. इस मामले पर आज राज्यसभा में जदयू की ओर से मामला उठायेगा.

गौरतलब हो कि शहीदे आजम भगत सिंह का परिवार भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय से किताब में सुधार करने की गुहार लगा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन