ताड़ी व्यवसायी के पक्ष में आज धरना देंगे पासवान

पटना: केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ताड़ी की बिक्री पर प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को राजधानी में धरना देंगे. रविवार को लोजपा कार्यालय में पासवान ने इसकी घोषणा की. संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने ताड़ी की खूब वकालत की और गर्दनीबाग के धरनास्थल पर धरना पर बैठने का ऐलान किया. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और […]
गांधी जी ने इसे नीरा कहा था. इसकी तुलना शराब से नहीं की जा सकती है. 1991 में लालू प्रसाद ने इस पर छुट दी थी. जब लालू प्रसाद ने ताड़ी पर छुट दी थी तो चुनाव के दौरान हाजीपुर में मेरे पक्ष में नारा लगता था – एक रुपया में तीन गिलास- जीतेगा भाई राम विलास. पता नहीं लालू प्रसाद अब नीतीश कमार से क्यों डर रहे है. शायद कह दिया होगा कि हम पीएम होंगे और बिहार तुम्हारे लिए छोड़ देंगे. पासवान ने चुनौती दिया कि कोई सुबह पांच बजे का ताड़ी एक साल तक पीये, यदि उसका हेल्थ खराब होगा तो हम राजनीति छोड़ देंगे. पासवान ने कहा कि जब उनकी आंख खराब हो गयी थी तो डॉक्टर ने उन्हें ताड़ी पीने के लिए कहा था. जब हमें अच्छा नहीं लगा तो इसे पीना छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




