बिहार में आग दुर्घटना के पीड़ितों को राहत उपलब्ध कराये नीतीश सरकार : कुशवाहा

नयीदिल्ली :रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा नेशुक्रवार को बिहार सरकार से संसदीय क्षेत्र कराकट में आग लगने की दुर्घटना के पीड़ितों को ‘अधिकतम राहत’ उपलब्ध करायेजाने की मांग की है. आग लगने की दुर्घटना के बाद कुशवाहा अपने सभी काम रद्द करके आज शाम पटना के लिये रवाना हो गये. पटना जाने से […]
नयीदिल्ली :रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा नेशुक्रवार को बिहार सरकार से संसदीय क्षेत्र कराकट में आग लगने की दुर्घटना के पीड़ितों को ‘अधिकतम राहत’ उपलब्ध करायेजाने की मांग की है. आग लगने की दुर्घटना के बाद कुशवाहा अपने सभी काम रद्द करके आज शाम पटना के लिये रवाना हो गये.
पटना जाने से पहले उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा, ‘‘कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. कई लोग जख्मी हुए हैं. यह एक दुखद घटना है. मैंने स्थानीय अधिकारियों को पीड़ितों को अधिकतम राहत प्रदान करने के लिये कहा है.”
उल्लेखनीय है कि कुशवाहा कराकट लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. बिहार में औरंगाबाद जिले के एक घर में आग लगने से आज छह बच्चों समेत कम से कमबारह व्यक्तियों की मौत हो गयी है जबकि छह अन्य झुलस गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




