बीच बाजार दौड़ाकर सीमेंट कारोबारी को मारी गोली, रंगदारी का मामला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2016 11:36 AM

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले से एक सनसनीखेज वारदात की सूचना मिली है. जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े सीतामढ़ी के सीमेंट कारोबारी राजेश पूर्वे को गोली मार दी है.राजेश पूर्वे को बीच बाजार में गोली मारी गयी है. घटना के बाद से बाजार में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिले से एक सनसनीखेज वारदात की सूचना मिली है. जानकारी के मुताबिक बेखौफ अपराधियों ने दिन-दहाड़े सीतामढ़ी के सीमेंट कारोबारी राजेश पूर्वे को गोली मार दी है.राजेश पूर्वे को बीच बाजार में गोली मारी गयी है. घटना के बाद से बाजार में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि राजेश पूर्वे जिले के नामी सीमेंट व्यवसायी हैं और उनपर अपराधियों की नजर बहुत दिनों से बनी हुयी थी.

सीमेंट कारोबारी की हालत नाजुक

गोली लगने के बाद गंभीर स्थिति में सीमेंट कारोबारी राजेश को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल सीतामढ़ी में भरती कराया है. सूचना के मुताबिक अभी तक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है लेकिन स्थिति अभी भी स्थिर बतायी जा रही है. राजेश पूर्वे को नजदीक से 4 गोलियां मारी गयी हैं.

रंगदारी का है मामला

स्थानीय सूत्रों की माने तो रंगदारी को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. अपराधियों ने पहले राजेश से रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने पर अंजाम भुगत लेने की चेतावनी दी थी. राजेश ने रंगदारी देने से इनकार किया था उसके बाद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन