ePaper

बिहार : लोजपा नेता बैजनाथी सिंह की गोली मारकर हत्या, एके-47 से बरसायीं 27 गोलियां

Updated at : 05 Feb 2016 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : लोजपा नेता बैजनाथी सिंह की गोली मारकर हत्या, एके-47 से बरसायीं 27 गोलियां

पटना : राघोपुर के फतेहपुर के लोजपा नेता बैजनाथी सिंह को आज अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने दिन-दहाड़े कच्ची दरगाह के पास लोजपा नेता को एके -47 से गोली मारी , जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. वहीं उनके साथ स्कार्पियों में बैठे उनके दो अन्य रिश्तेदारों के […]

विज्ञापन

पटना : राघोपुर के फतेहपुर के लोजपा नेता बैजनाथी सिंह को आज अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने दिन-दहाड़े कच्ची दरगाह के पास लोजपा नेता को एके -47 से गोली मारी , जहां मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. वहीं उनके साथ स्कार्पियों में बैठे उनके दो अन्य रिश्तेदारों के घायल होने की भी खबर है. जानकारी के मुताबिक लोजपा नेता बैजनाथी सिंह अपनी स्कार्पियो से राघोपुर कच्ची दरगाह के इलाके में अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे. तभी कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर उनपर अचानक हमला बोल दिया.

लोजपा नेता थे बैजनाथी सिंह

बैजनाथी सिंह लोजपा में काफी दिनों से सक्रिय थे. सूत्रों की मानें तो बैजनाथी सिंह को लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का काफी करीबी बताया जाता है. बैजनाथी सिंह पूर्व मुखिया भी रह चुके हैं. लोजपा नेता की पत्नी वीणा देवी 2000 में राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी हैं. वहीं इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा नेता के बेटे राकेश रंजन ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था.

पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

इससे पहले भी बैजनाथी सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था. 8 सितंबर 2014 को बैजनाथी सिंह पर अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया था. घटना के बाद बैजनाथी सिंह ने आगमकुआं थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के पास से पुलिस को एके-47 के खोखे मिले हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर घटना को अंजाम देने आये थे.

हत्या के बाद बवाल

हत्या की खबर मिलते ही कच्ची दरगाह के स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये और हंगामा करना शुरू कर दिया. लोगों ने गांधी सेतु को भी जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कि और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे.हालांकि बाद में पुलिस के समझाने बुझाने के बाद गांधी सेतु से जाम हटाया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन