विधायक बीमा भारती के पति दोबारा गिरफ्तार

पूर्णिया / पटना : जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है. हाई वोल्टेज ड्रामे के तहत सोमवार को पुलिस कस्टडी से भागे अवधेश मंडल को पुलिस ने आखिरकार दबोच ही लिया. मंडल को भगाने का आरोप जदयू की विधायक बीमा भारती पर लगा था और साथ […]
पूर्णिया / पटना : जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार कर लिया है. हाई वोल्टेज ड्रामे के तहत सोमवार को पुलिस कस्टडी से भागे अवधेश मंडल को पुलिस ने आखिरकार दबोच ही लिया. मंडल को भगाने का आरोप जदयू की विधायक बीमा भारती पर लगा था और साथ ही पूर्णिया के जदयू सांसद संतोष कुशवाहा पर भी इसमें शामिल होने का आरोप लगा था. विधायक के पति को पुलिस ने रात के आठ बजे गिरफ्तार किया. जिसकी पुष्टि पूर्णिया के एसपी निशांत तिवारी ने किया.
इतना ही नहीं मामला सामने आने के बाद एसपी ने मरंगा के थाना प्रभारी शिवशंकर कुमार को भी निलंबित कर दिया है. अवधेश मंडल पर एक गवाह को धमकी देने का आरोप है जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया था. अवधेश मंडल चंचल मर्डर केस के मुख्य आरोपी हैं और अभी उसी हत्याकांड की सुनवाई चल रही है. आगामी छह फरवरी को चंचल की पत्नी सोनिया को गवाही देनी है. उससे पहले ही गवाहों को धमकाने का आरोप अवधेश मंडल पर लगा है. मामला वर्ष 2005 का है. इस मामले की सुनवाई जारी है. गौरतलब हो कि विधायक बीमा भारती की गाड़ी से अवधेश मंडल के फरार होने का आरोप लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




