जोशी ने जेटली को 20 मिनट में लौटाया

नयी दिल्ली : बिहार में भाजपा की हार पर बुजुर्गों की बगावत को सुलझाने के लिए पार्टी भरपूर प्रयास कर रही है. गुरुवार शाम करीब सात बजे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन में ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन से बातचीत के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे, ठीक उसी समय भारत में अरुण जेटली ने पार्टी के […]
नयी दिल्ली : बिहार में भाजपा की हार पर बुजुर्गों की बगावत को सुलझाने के लिए पार्टी भरपूर प्रयास कर रही है. गुरुवार शाम करीब सात बजे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंदन में ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन से बातचीत के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट पहुंचे, ठीक उसी समय भारत में अरुण जेटली ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के घर पर दस्तक दी.
हालांकि इसके 20 मिनट बाद ही वित्त मंत्री वहां से रवाना भी हो गए. जानकारी के मुताबिक, पार्टी की कोशिश नाराज चल रहे नेताओं की चौकड़ी से मुलाकात कर उनकी बातों को सुनने और नाराजगी को दूर करने की है. लेकिन जिस तेजी से जेटली मुरली मनोहर जोशी के घर के अंदर गये और ���ाहर निकले, ऐसा कुछ फिलहाल होता दिख नहीं रहा. हालांकि, पार्टी ने कोई बयान नहीं दिया है और न ही वित्त मंत्री जेटली ने ही कुछ कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










