राज्य के सात जिलों में जल्द बनेंगे 50 बेड वाले आयुष अस्पताल

Published by : Mithilesh kumar Updated At : 28 Apr 2025 8:14 PM

विज्ञापन

राज्य के सात जिलों में जल्द बनेंगे 50 बेड वाले आयुष अस्पताल

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

आयुष चिकित्सा पदाधिकारियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को आरंभ हुआ. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के सात जिलों (गोपालगंज, सिवान, मधुबनी, दरभंगा, बेगूसराय, गया एवं मोतिहारी) में 50 बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पतालों के निर्माण की योजना क्रियान्वित की जा रही है. सरकार जिलों में मॉडल जिला अस्पतालों के निर्माण के तहत 10 बेड वाले आयुष पद्धति के अस्पताल भी शामिल कर रही हैं. उन्होंने बताया कि राज्य आयुष समिति की ओर से आयुष आरोग्य मंदिर में पैथोलॉजी की जांच शुरुआत किया जा रहा है. राज्य के सभी 38 जिलों में जिला संयुक्त औषधालय संचालित हो रहे हैं. राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों दरभंगा, बेगूसराय एवं राजकीय आरबीटीएस होमियोपैकथिक कॉलेज अस्पताल निर्माण कार्य के लिए 834 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गयी है.

राजधानी के एक प्राइवेट होटल में सोमवार से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी जारी है. 35 हजार 383 पदों पर नयी नियुक्तियों के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जा चुका है. अगले तीन से चार महीनों में इन पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इतना ही नहीं मेडिकल कॉलेजों के शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना भेजी गयी है. स्वास्थ्य विभाग में पब्लिक मैनेजमेंट कैडर की स्वीकृति से 20 हजार 16 नये पद सृजित किये गये हैं. श्री पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि 12 लाख लोगों को नौकरी और 25 लाख लोगों को रोजगार दिया जाये. स्वास्थ्य विभाग अपनी अहम भूमिका निभा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आयुष अस्पतालों एवं और आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी पद्धति से चिकित्सीय कार्य जन सामान्य को उपलब्ध कराएं जा रहे हैं. यहां इलाज के साथ मुफ्त में दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं. राज्य आयुष समिति के अपर सचिव-सह-कार्यपालक निदेशक डा आदित्य प्रकाश ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष पर सारी सुविधाएं उपलब्ध है. इसके लिए राज्य में 294 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष पर कार्यरत चिकित्सकों को राष्ट्रीय आयुष मिशन के गाईडलाइन के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh kumar

Mithilesh kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन