फसल क्षति के एवज में 40 हजार किसानों को 32.83 करोड़ मुआवजा मिला

Updated:
विज्ञापन
फसल क्षति के एवज में 40 हजार किसानों को 32.83 करोड़ मुआवजा मिला

फसल क्षति के एवज में 40 हजार किसानों को 32.83 करोड़ मुआवजा मिला

विज्ञापन

संवाददाता, पटनाखरीफ मौसम 2023 में फसल क्षति के एवज में 21 जिलों के 40778 लाभुक किसानों को 32.83 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया. सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने लाभुक किसानों के खाते में सहायता राशि ट्रांसफर की. पटना के डीएनएस क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी किसानों को मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित किया. मंत्री ने बताया कि सोयाबीन, आलू, बैंगन, टमाटर एवं गोभी फसल को जिलास्तरीय फसल के रूप में अधिसूचित किया गया है. इस आधार पर खरीफ 2023 मौसम के 1660 ग्राम पंचायतों के 270365 आवेदक किसानों के आंकड़ों का सत्यापन किया गया. इसमें 40778 लाभुक किसानों को भुगतान के योग्य पाया गया. मंत्री ने कहा कि बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल नुकसान होने की स्थिति में किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है.

दो एकड़ में फसल क्षति का मुआवजा मिला

मंत्री ने कहा कि वास्तविक उपज में 20% तक क्षति होने वाले किसानों को 7500 रुपये प्रति हेक्टेयर और 20% से अधिक क्षति होने पर प्रति हेक्टेयर 10 हजार रुपये का भुगतान किया गया. अधिकतम दो एकड़ में क्षति पर भुगतान किया गया है. मंत्री ने कहा कि रबी मौसम 2022-23 में 3123907 लाभुक किसानों को 2030.04 करोड़ का भुगतान किया गया था. रबी 2023-24 और खरीफ मौसम 2024 में किसानों के आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है. डीएलसीसी की ओर से सत्यापन के बाद शीघ्र भुगतान कर दिया जायेगा.

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद:

मौके पर सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, निबंधक इनायत खान, प्रबंध निदेशक बिहार राज्य सहकारी बैंक लि. मनोज कुमार सिंह, निबंधक, कुमार प्रियरंजन निदेशक डीएनएस क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान, ललन कुमार शर्मा संयुक्त निबंधक (पणन) आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mithilesh Kumar

लेखक के बारे में

By Mithilesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन