ABVP का उग्र प्रदर्शन, पुलिस को करनी पड़ी भारी मशक्कत छात्रों ने गेट तोड़ा, विस तक पहुंचे

पटना: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने गुरुवार को आर ब्लॉक चौराहे से लेकर विधानमंडल गेट तक जम कर उत्पात मचाया और आर ब्लॉक गेट को तोड़ने के साथ ही पुलिसकर्मियों पर जम कर पथराव किया. पटना पुलिस के ट्रैफिक पोस्ट को तोड़ डाला. सड़कों पर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना […]
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे एसएसपी जितेंद्र राणा और उनकी टीम पर भी छात्रों ने पथराव किया. पानी की तेज बौछार और आंसू के गोले दागे जाने के बाद भी जब वे पीछे नहीं हटे, तो एसएसपी ने खुद मोरचा संभाला और एके-47 राइफल लेकर खदेड़ना शुरू किया. लेकिन, छात्रों ने पथराव बंद नहीं किया. आखिरकार एसएसपी ने आठ राउंड हवाई फायरिंग कर खदेड़ दिया.
डेढ़ घंटे तक पूरा इलाका रणक्षेत्र बना रहा. इस दौरान एसएसपी जितेंद्र राणा, सचिवालय डीएसपी डॉ मो शिबली नोमानी, एएसपी नीलेश कुमार समेत 40 पुलिसकर्मी को चोटें आयी हैं. करीब 20 छात्र भी घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर हैं. आर ब्लॉक गेट के गेट मैन की छात्रों ने पिटाई कर दी, जिसमें वह भी बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस ने तीन दर्जन उत्पाती छात्रों को पकड़ा है. सभी के खिलाफ सचिवालय थाने में सरकारी काम में बाधा, प्रतिबंधित क्षेत्र का उल्लंघन, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, पुलिस हिरासत से निकलने आदि का मामला दर्ज किया गया है.
इसके बाद उन लोगों ने खदेड़-खदेड़ कर पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू कर दिया. स्थिति ऐसी हो गयी कि पुलिसकर्मियों को वहां से हटना पड़ा. छात्रों ने उत्पात मचाते हुए सड़क पर रोड़ेबाजी भी शुरू कर दी, जिसमें कई पुलिसकर्मियों को चोटें आयीं. उनलोगों ने ट्रैफिक पोस्ट को तोड़ डाला और कई वाहनों के शीशे भी फोड़ डाले. चाणक्या होटल तक उनके द्वारा फेंकी गयी ईंटें गयीं. इसी बीच एसएसपी जितेंद्र राणा दल-बल के साथ पहुंच गये और एक पत्थर उनके हाथ पर भी लगा.
उन्होंने सभी को समझाने का प्रयास किया. लेकिन, जब नहीं माने, तो एसएसपी जितेंद्र राणा ने खुद ही हथियार संभाला और उनके पीछे सचिवालय डीएसपी शिबली नोमानी भी दौड़े. पूरी फोर्स छात्रों के पीछे दौड़ी. लेकिन, छात्र लगातार पथराव करते रहे. अंत में एसएसपी ने हवाई फायरिंग की, तो वे वहां से भागे. इसके बाद छात्रों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. इसी बीच फिर से छात्रों ने पथराव शुरू किया और एसएसपी को रुक जाना पड़ा. लेकिन, फिर से एसएसपी उनलोगों के पीछे दौड़े और खदेड़ते हुए जीपीओ गोलंबर तक ले आये, जिसके कारण बुद्ध मार्ग में भी अफरातफरी मच गयी. इसके बाद तीन दर्जन से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया गया.
जितेंद्र राणा, एसएसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




