मांझी का नीतीश पर निशाना, लालू पर डोरे

पटना: हिंदुस्तानी आवाम मोरचा (हम) के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सोमवार को गांधी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे एक दिवसीय उपवास किया. नीतीश सरकार द्वारा मांझी सरकार के 34 फैसलों को पलटने के खिलाफ आयोजित उपवास कार्यक्रम में जीतन राम मांझी समेत अन्य नेताओं ने जहां मुख्यमंत्री नीतीश […]
उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद 11 मार्च को बिहार विधानसभा में करिश्मा दिखा दें और नीतीश कुमार को समर्थन नहीं दें, तभी वे उन्हें मानेंगे कि वे गरीबों के समर्थक हैं. सुबह दस बजे से शाम पौने छह बजे तक चले उपवास कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि लालू प्रसाद ने गरीबों को जुबान दिया था, यह वह भी मानते हैं. अगर लालू प्रसाद अब भी सुधर जाये और नीतीश कुमार को समर्थन नहीं देकर हटा दें तो सारे निर्णय जिसे उन्होंने लिया है, उसे वे धरातल पर उतार देंगे.
अगर लालू ने नीतीश का साथ दिया, तो साफ हो जायेगा कि वे गरीबों के हितैषी नहीं हैं. यह कहा जा रहा है कि उन्होंने आनन-फानन में निर्णय लिया है, यह गलत है. लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए ऐसा किया जा रहा है. क्या जीतन राम मांझी के साइन से ऐसा हुआ, इसलिए अछूत हो गया और उन प्रस्तावों को खारिज किया गया? 34 निर्णय लिये उस पर शोध हो सकता है. उस पर किताब लिखी जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




