Bihar News: 30 किलो के हाइड्रोसील की समस्या से जूझ रहा था मरीज, PMCH में डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

Published at :29 Dec 2021 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: 30 किलो के हाइड्रोसील की समस्या से जूझ रहा था मरीज, PMCH में डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

पटना के पीएमसीएच में डॉक्टरों की टीम ने एक मरीज के 30 किलो वजनी हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया है. ऐसा मामला पहली बार सामने आया जब 30 किलो वजन के हाइड्रोसील का ऑपरेशन डॉक्टरोंं को करना पड़ा हो

विज्ञापन

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल यानी पटना के पीएमसीएच में आज बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने 30 किलो के हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया है. ऑपरेशन की चर्चा चिकित्सकों के बीच है. यह ऑपरेशन बेहद पेचीदा था लेकिन सफलतापूर्वक यह ऑपरेशन संपन्न कर लिया गया. बताया जा रहा है कि यह पहला ऐसा मामला सामने रहा है जहां मरीज के 30 किलो वजनी हाइड्रोसील का ऑपरेशन किया गया हो.

पीएमसीएच में डॉक्टर बड़ी-बड़ी सर्जरी रोजाना करते हैं. कई ऐसे ऑपरेशन भी रोजाना होते हैं जिसमें चैलेंज काफी अधिक रहता है लेकिन विशेषज्ञों की टीम इसे सरलता से सफल बना देती है. लेकिन इसबार डॉक्टरों के पास केस कुछ ऐसा था जो पहली बार ही सामने आया था. इससे पहले किसी भी मरीज का ऐसा ऑपरेशन नहीं किया गया था.

बुधवार को एक मरीज का ऑपरेशन किया गया जिसका हाइड्रोसील 30 किलो का था. वहीं बताया जा रहा है कि इससे पहले 21 किलो वजन के हाइड्रोसील की समस्या लेकर आए मरीज का ऑपरेशन किया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन