29 जिले हुए कोरोना संक्रमित, 37 नये केस के साथ मरीजों की संख्या 400 के पार
पश्चिमी चंपारण जिले में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य के 38 में 29 जिले इसकी चपेट में आ गये हैं. बुधवार को कोरोना के कुल 37 नये केस आये. इनमें बक्सर के 14 और पश्चिमी चंपारण के पांच, दरभंगा के चार, पटना व रोहतास के तीन-तीन, बेगूसराय व भोजपुर के दो-दो और वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद व सीतामढ़ी के एक-एक मरीज शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 403 हो गयी है.
पटना : पश्चिमी चंपारण जिले में पहली बार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद राज्य के 38 में 29 जिले इसकी चपेट में आ गये हैं. बुधवार को कोरोना के कुल 37 नये केस आये. इनमें बक्सर के 14 और पश्चिमी चंपारण के पांच, दरभंगा के चार, पटना व रोहतास के तीन-तीन, बेगूसराय व भोजपुर के दो-दो और वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद व सीतामढ़ी के एक-एक मरीज शामिल हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़कर 403 हो गयी है. बक्सर 40 मरीजों के साथ नालंदा को पछाड़ कर अब तीसरे नंबर पर आ गया है. वहीं, पहले नंबर पर मुंगेर और दूसरे नंबर पर पटना है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताय कि पश्चिम चंपारण जिला कोरोना संक्रमित जिलों की सूची में शामिल हो गया है. इस जिले में पहली बार पांच लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इन सभी की जांच एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में हुई है. पांचों पुरुष हैं, जिनमें दो 27 साल, दो 35 साल औ एक 40 साल का है. वहीं, बक्सर में जो 14 नये पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें एक छह माह, एक 12 माह व दो आठ साल की बच्चियां, दो 10 व 12 साल की लड़कियां और एक 45 साल की महिला है. वहीं, सात पुरुष हैं, जिनकी उम्र 18, 16, 19, 25, 35, 42 व 65 साल है.
इसके साथ ही बक्सर में काेरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 38 हो गयी है.दरभंगा जिले में नये चारों मरीज दरभंगा शहर के रहनेवाले हैं. इसमें 53 वर्षीय पुरुष के अलावा 33, 44 और 53 साल की तीन महिलाएं शामिल हैं. उधर, रोहतास के जमुहार में 25 और 41 वर्ष की दो महिलाएं, जबकि बेगूसराय जिले के खुर्द मराची में एक 40 वर्षीय और बलिया में एक 42 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाया गया है. पटना जिले के नौबतपुर, राजा बाजार व पालीगंज में तीन महिलाएं पॉजिटिव पायी गयी है, जिनकी उम्र 24, 25 व 45 साल है.
आरा के भालुहीपुर मुहल्ले में एक महिला और एक पुरुष संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद व सीतामढ़ी में एक-एक महिलाएं और रोहतास में छह साल का एक लड़का पॉजिटिव मिला है. बॉक्स : एक और कोरोना मरीज लौटा घर 20 अन्य की पहली रिपोर्ट निगेटिवपटना सिटी. नालंदा मेडिकल कॉलेज से बुधवार को एक और कोरोना मरीज को छुट्टी दे दी गयी. यह 22 वर्षीय मरीज नालंदा जिले के बिहारशरीफ का रहने वाला है. इसे 19 अप्रैल को उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था.
यह नालंदा जिले का सातवां स्वस्थ होने वाला मरीज है.इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होकर घर लौटने वाले मरीजों की संख्या 65 हो गयी है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि 20 अन्य मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इन्हें भी जल्द ही दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दे दी जायेगी. मालूम हो कि अब तक कोरोना से राज्य में सिर्फ दो की मौत हुई है.
बिहार में कोरोना मरीज
जिला..मरीज..ठीक हुए..एक्टिव केस
मुंगेर….92….11….80
पटना….42….05….37
बक्सर….40….01….39
नालंदा….35….07….28
रोहतास….34….00….34
सीवान….30….22….08
कैमूर….18….00….18
गोपालगंज….18….03….15
बेगूसराय….11….05….06
भोजपुर….11….01….10
औरंगाबाद….08….00….08
गया….06….05….01
बिहार में कोरोना मरीज
जिला..मरीज..ठीक हुए..एक्टिव केस
पूर्वी चंपारण….05….00….05
पश्चिमीचंपारण….05….00….05
भागलपुर….05….01….04
मधुबनी….05….00….05
दरभंगा….05….00….05
अरवल….04….00….04
नवादा….04….02….02
सारण….04….01….03
लखीसराय….04….01….03
जहानाबाद 04 00 04
बिहार में कोरोना मरीज
जिला..मरीज..ठीक हुए..एक्टिव केस
बांका….03….00….03
वैशाली….03….00….02
मधेपुरा….02….00….02
पूर्णिया….01….00….01
अररिया….01….00….01
शेखपुरा….01….00….01
सीतामढ़ी….02….00….02
कुल403….65….336
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










