आज आयेंगे रामविलास पासवान
Updated at : 17 Jan 2015 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान शनिवार को पटना आ रहे हैं. पटना में वह राज रेटिना आइ सेंटर के एक वर्ष पूरे होने पर यहां पहली बार आंखों के पर्दे की लाइव सर्जरी का उद्घाटन करेंगे. लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि राज रेटिना […]
विज्ञापन
पटना : लोजपा अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान शनिवार को पटना आ रहे हैं. पटना में वह राज रेटिना आइ सेंटर के एक वर्ष पूरे होने पर यहां पहली बार आंखों के पर्दे की लाइव सर्जरी का उद्घाटन करेंगे.
लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता ललन कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि राज रेटिना आइ केयर सेंटर का संचालन पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र व दिल्ली स्थित एम्स में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजवर्धन आजाद द्वारा किया जा रहा है. उधर, सांसद चिराग पासवान भी तीन दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं. चिराग इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोजपा के कार्यकर्ता सम्मेलनों में भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




