ePaper

लालू की बेटी और मुलायम के पोते के गंठबंधन की शुरुआत, सगाई समारोह शुरू

Updated at : 16 Dec 2014 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
लालू की बेटी और मुलायम के पोते के गंठबंधन की शुरुआत, सगाई समारोह शुरू

पटना : आज बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद व राबड़ी देवी की सबसे छोटी पुत्री राजलक्ष्मी की सगाई मुलायम सिंह यादव के पोते व सांसद तेज प्रताप सिंह के साथ हो रही है. सगाई समारोह दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ. राजद सांसद प्रेमचंद गुप्ता के मेहरौली स्थित फॉर्म हाउस में दोपहर तीन बजे […]

विज्ञापन

पटना : आज बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद व राबड़ी देवी की सबसे छोटी पुत्री राजलक्ष्मी की सगाई मुलायम सिंह यादव के पोते व सांसद तेज प्रताप सिंह के साथ हो रही है. सगाई समारोह दोपहर तीन बजे से शुरू हुआ. राजद सांसद प्रेमचंद गुप्ता के मेहरौली स्थित फॉर्म हाउस में दोपहर तीन बजे दोनों परिवार इकट्ठा हुए. राजलक्ष्मी और तेज प्रताप सिंह एक दूसरे को अंगूठी पहनायेंगे.

इस मौके पर लालू और मुलायम के अतिरिक्त जदयू अध्यक्ष शरद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे. इसके लिए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गये. सगाई समारोह में लालू-राबड़ी ने चुनिंदा नेताओं को ही बुलाया किया है.

बिहार से पार्टी के चारों सांसद, विधान पार्षद भोला यादव, पूर्व सांसद जगदानंद सिंह, रघुवंश प्रसाद सिंह, प्रभुनाथ सिंह इस समारोह में शामिल होंगे. समारोह के दौरान ही विवाह की तिथि निर्धारित कर दी जायेगी. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक फरवरी के मध्य में दोनों परिवार राजलक्ष्मी और तेज प्रताप के विवाह को राजी हैं. तेज प्रताप सिंह यूपी के मैनपुरी से सांसद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन