पटना: देवकली में 22.02 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
पिपरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवकली गांव में छापेमारी कर एक युवक को 22.02 ग्राम स्मैक, 1910 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है. मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी है.
Patna News : मसौढ़ी. मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पिपरा पुलिस ने देवकली गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से 22.02 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर), 1910 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है.
गुप्त सूचना पर देवकली में छापेमारी
थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि पुलिस को देवकली गांव में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए देवकली में छापेमारी की.
स्मैक, नकदी और तराजू बरामद
छापेमारी के दौरान सुधीर सिंह के पुत्र सोहील कुमार को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से 22.02 ग्राम स्मैक, 1910 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया.
एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक के खिलाफ पिपरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मादक पदार्थों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए