भाजपा बनेगी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : अरुण

Published at :06 Dec 2014 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा बनेगी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : अरुण

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह सदस्यता अभियान प्रभारी अरुण सिंह ने डोर-टूडोर और पर्सन-टू-पर्सन संपर्क करने का निर्देश दिया. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनानी है. इसलिए मार्च, 2015 तक 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सदस्यता अभियान के शुरुआती […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री सह सदस्यता अभियान प्रभारी अरुण सिंह ने डोर-टूडोर और पर्सन-टू-पर्सन संपर्क करने का निर्देश दिया. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनानी है. इसलिए मार्च, 2015 तक 10 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. सदस्यता अभियान के शुरुआती 15 दिनों में ही 1.20 करोड़ सदस्य बन चुके हैं. इसमें बिहार में काफी प्रगति हुई है.
यहां आठ लाख नये सदस्य बने हैं. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद अप्रैल-मई, 2015 में सभी सदस्यों को पार्टी की ओर से सदस्यता कार्ड दिया जायेगा. वहीं, जून से अगस्त तक 15 लाख सदस्यों को ट्रेनिंग दी जायेगी. ट्रेनिंग देने के लिए हाइ लेवल कमेटी हर जिले में स्थानीय स्तर पर ट्रेनिंग देगी. इसमें भाजपा की वैचारिक, केंद्र सरकार की उपलब्धि और कार्यकर्ता कैसे अच्छे वक्ता बनें, इसकी जानकारी दी जायेगी. ट्रेनिंग के बाद भाजपा में ट्रेंड कार्यकर्ताओं की फौज तैयार हो जायेगी और अगले बीस साल तक भाजपा को कोई सत्ता से हटा भी नहीं सकेगा. 14 अप्रैल को गांधी मैदान में बृहद कार्यकर्ता सम्मेलन
पटना. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को गांधी मैदान में भाजपा का बृहद कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. इसमें बूथ से प्रांतीय स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि इसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे. जिस विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा सदस्य बनाये जायेंगे, वैसे टॉप थ्री विधानसभा क्षेत्रों को सम्मानित किया जायेगा.
टॉप थ्री वैसे लोगों को भी सम्मानित किया जायेगा, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से सबसे ज्यादा कार्यकर्ता भी बनाये हैं. केंद्र की उपलब्धियों, विपक्षियों के साथ मुकाबले समेत विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को टिप्स दिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियों को अतिपिछड़ा समाज ने वोट नहीं दिया. इसी का खीज साध्वी निरंजना के नाम पर वे निकाल रहे हैं.
नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना विपक्ष को चैन नहीं
पटना : विधानसभामें प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने कहा कि विपक्ष ‘बेचारा’ हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिये बिना उन्हें चैन नहीं हो रहा. बिहार में राजद का महाधरना हो या दिल्ली में तथाकथित समाजवादी दलों का जमावड़ा, हर समारोह में नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी हो रही है.
अपना ऑडियो भी सुनाएं
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संपर्क यात्रा में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो दिखाने और ऑडियो सुनाने पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने जदयू पर कटाक्ष किया है. श्री सिंह ने कहा कि जदयू के मुखिया को अपने उस ऑडियो को भी सुनाना चाहिए, जिसमें उन्होंने अपने लालटेनवाले नये मित्र पर आरोप लगाये थे. उन्होंने कहा कि दलीय एकता के नाम पर सभी हारे और थके हुए नेता एकत्र हो
रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन